मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक और भारी भूस्खलन की ख़बर : एजेंसी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक और भारी भूस्खलन की ख़बर : एजेंसी

इस तस्वीर को @Ani_news ने ट्वीट किया है

मुंबई:

खबरों के मुताबिक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात एक भारी भूस्खलन हुआ है। एजेंसी के मुताबिक लोनावाला के पास अडोशी टनल के करीब भूस्खलन के होने की जानकारी मिली है। फिलहाल किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। पिछले एक महीने के अंदर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अडोशी टनल के पास ये दूसरा भूस्खलन का मामला सामने आया है। 20 जुलाई को भूस्खलन से तीन लोग मारे गए थे।

अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में लगातार बारिश से मिट्टी ढीली पड़ गई है जिसकी वजह से भूस्खलन के होने की ज्यादा संभावनाएं बढ़ रही है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, करीब 100 किलोमीटर लंबा, छह लेन की सड़क है जिसे 2002 में बनाया गया था। विकेंड में यहां ज्यादा ट्रैफिक होता है क्योंकि हफ्ते के अंत में कई लोग पुणे और मुंबई के बीच सफर करते हैं। जून में खंडाला टनल के पास हुए भूस्खलन के बाद भी एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ था। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com