यह ख़बर 15 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अन्ना करेंगे अपनी संपत्ति का ऐलान

खास बातें

  • अन्ना हज़ारे और लोकपाल बिल की ड्राफ्टिंग कमेटी में शामिल सिविल सोसाइटी के चार अन्य सदस्य शुक्रवार को अपनी संपत्ति का ऐलान करेंगे।
नई दिल्ली:

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले अन्ना हज़ारे और लोकपाल बिल की ड्राफ्टिंग कमेटी में शामिल सिविल सोसाइटी के चार अन्य सदस्य शुक्रवार को अपनी संपत्ति का ऐलान करेंगे। अन्ना हज़ारे की मुहिम का नेतृत्व कर रही संस्था इंडिया अगेन्सट करप्शन ने भी उन्हें मिले डोनेशन की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक संस्था को अब तक 82 लाख 87 हज़ार 668 रुपये की डोनेशन मिल चुकी है जिसमें से 50 लाख 17 हज़ार 768 रुपये खर्च हुए हैं। संस्था का कहना है कि ये पैसे सिर्फ जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर नहीं बल्कि जनवरी में हुई रैली से लेकर अब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ़ मुहिम पर खर्च किए गए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com