- अन्ना हजारे का नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना
- लोकपाल नियुक्ति को लेकर बहानेबाजी कर रही सरकार
- 31 जनवरी तक करूंगा इंतजार
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने लोकपाल नियुक्ति को लेकर सरकार को एक बार फिर अल्टीमेटम दिया है. अन्ना हजारे ने कहा कि अगर अगले साल 30 जनवरी तक लोकपाल नियुक्त नहीं होता है तो वह अपने गांव में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखते हुए अन्ना हजारे ने एनडीए सरकार पर केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर बहानेबाजी का आरोप लगाया है.
हजारे ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले कहा कि लोकसभा में विपक्ष का नेता नहीं है, इसलिए लोकपाल की नियुक्ति नहीं हो सकती. इसके बाद कहा गया कि चयन समिति में कोई प्रतिष्ठित कानूनविद नहीं है. मोदी सरकार केवल बहाने बना रही है.
अन्ना की मांगे मानी गईं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुड़वाया अनशन
साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसी साल 23 मार्च को दिल्ली में रामलीला मैदान में हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन जब पीएमओ की तरफ से उन्हें लिखित में भरोसा दिया गया कि उनकी मांगे पूरी कर दी जाएंगी तो उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी.
हजारे ने कहा कि इसके बाद उन्होंने 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी थी. उन्होंने कहा, '2 अक्टूबर से मेरे गांव रालेगांव सिद्धि में दोबारा से मेरी हड़ताल शुरू होने वाली थी, लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने दोबारा भरोसा दिलाया कि लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया आखिरी दौर में है. इसलिए मैंने उन्हें एक और मौका देने का फैसला किया और 30 जनवरी तक इंतजार कर रहा हूं.' उन्होंने कहा, 'जाहिर है कि मौजूदा सरकार का लोकपाल और लोकायुक्त नियुक्त करने को लेकर कोई इरादा नहीं है.'
(इनपुट- पीटीआई)
NDTV इंडिया से बोले अन्ना हजारे, सरकार के दावे गलत और गुमराह करने वाले
अन्ना हजारे का हमला: गुमराह कर रही है सरकार
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं