विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2011

अन्ना की अपील, सरकार पर दबाव बनाएं ममता

अन्ना ने ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि वह लोकपाल के मुद्दे पर यूपीए सरकार पर वैसे ही दबाव बनाएं जैसा कि एफडीआई के मुद्दे पर बनाया था।
New Delhi: अन्ना हजारे ने अलग से सिटीजन चार्टर लाने के सरकार के प्रस्ताव में यह कहते हुए खोट निकाला कि यह संसद की ओर से उन्हें दिए गए आश्वासन के खिलाफ है। हजारे ने इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से अनुरोध किया कि वह लोकपाल के मुद्दे पर यूपीए सरकार पर वैसे ही दबाव बनाएं जैसा कि उन्होंने खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर बनाया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, सिटीजन चार्टर को अलग कानून के रूप में नहीं पेश किया जाना चाहिए। जब संसद ने अपना निर्णय दे दिया है, तो उसके लिए अलग विचार देने की क्या आवश्यकता है। यह सही नहीं है। हजारे की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अन्ना पक्ष की कोर कमेटी की बैठक कर रही है। इस बैठक का आयोजन मजबूत लोकपाल विधेयक संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र में पारित नहीं होने की स्थिति में रामलीला मैदान मे प्रस्तावित आंदोलन सहित भविष्य की अन्य योजनाएं तय करने के लिए किया गया है। अन्ना हजारे ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उनकी चिंताओं को दूर करने वाला लोकपाल विधेयक पारित नहीं होने की स्थिति में 27 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन अनशन पर जाने के उनके निर्णय पर अंतिम विचार-विमर्श किया जाना है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना हजारे, ममता बनर्जी, लोकपाल, सिटीजन चार्टर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com