यह ख़बर 18 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अन्ना ने तोड़ा अनशन, कहा, कांग्रेस-बीजेपी की पहल से पास हुआ लोकपाल

रालेगण:

लोकसभा में लोकपाल बिल पास होने के बाद रालेगण में भी जश्न का माहौल है। नौ दिन तक अनशन पर रहे अन्ना हजारे ने आज इसे तोड़ा है।

अन्ना ने इस मौके पर कहा कि मैं सलेक्ट कमेटी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने जनता की अपेक्षा के अनुरूप इस बिल को बनाया। उन्होंने रालेगण परिवार और मीडिया को भी धन्यवाद दिया।

हजारे ने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी की पहल से यह बिल पास हुआ है। राज्यसभा और लोकसभा के सपा को छोड़कर सभी सांसदों को अन्ना ने प्रणाम कहा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अन्ना आगे बोले कि सांसदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में सशक्त कानून बनाने में मदद की है। अब भ्रष्टाचार को 50 फीसदी ब्रेक लगेगा। इस लोकपाल से गरीब लोगों को न्याय मिलेगा। देश की जनता लोकपाल बिल चाहती थी। भ्रष्टाचार को खत्म करने वाला यह पहला सशक्त कानून है। यह अगले चुनाव की आचार संहिता से पहले यह लागू हो जाए।

अन्ना ने यह भी कहा कि सिर्फ कानून बनाने से काम नहीं चलेगा। कानून पर ठीक से अमल जरूरी है। कानून के अमल पर नजर रखने के लिए एक समिति की जरूरत है और इसके लिए पैसे की जरूरत है इसलिए लोग आगे आकर दान दें।