रावण दहन के दौरान रेलवे ट्रेक पर खड़े लोग सेल्फी ले रहे थे और वीडियो बना रहे थे.
- नवजोत कौर ने कहा- लोग जश्न मना रहे थे, सेल्फी ले रहे थे
- उमर अब्दुल्ला ने हादसे के बाद वीडियो बनाने वालों की निंदा की
- अमृतसर में मनावला और फिरोजपुर स्टेशन के बीच हादसा हुआ
अमृतसर:
पंजाब के अमृतसर के पास रावण दहन देख रहे सैकड़ों लोग ट्रेन की चपेट में आ गए. दुर्घटना की परेशान कर देने वाली वीडियो फुटेज दिखा रही है कि जब यह हादसा हुआ तब कई लोग कार्यक्रम की अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे. अमृतसर में मनावला और फिरोजपुर स्टेशनों के बीच यह हादसा हुआ.
पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं. उन्होंने बाद में कहा कि कोई भी नहीं जानता था कि हादसा कैसे हुआ और सब जश्न मना रहे थे और पटरियों पर सेल्फी ले रहे थे. सियासी नेताओं समेत कई लोगों ने ट्विटर पर दुखद घटनाओं के दौरान सेल्फी लेने की पंरपरा पर निराशा जताई.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘ नासमझी और पूरी तरह से टाला जा सकने वाला हादसा है. जिस तरह से लोग ट्रेन के लोगों को कुचलने के बाद भी शूट कर रहे हैं वीडियो को देखकर उससे आपको घटना की भयावहता की कल्पना करने में भी मुश्किल होगी.''
VIDEO : रोका जा सकता था हादसा
आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने ट्वीट किया कि यह अविश्वसनीय है कि ट्रेन ने लोगों को कुचल दिया और फिर भी वे मोबाइल से वीडियो बनाते रहे. टीवी चैनलों पर प्रसारित हुई दुर्घटना की वीडियो फुटेज बता रही है कि जब यह भीषण हादसा हुआ तब कई लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Train Accident In Amritsar