विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

अमित शाह का राहुल पर वार- जो काम बापू नहीं कर पाए वो अब दूसरा गांधी कर रहा

उन्‍होंने कहा कि आजादी के बाद महात्‍मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए.

अमित शाह का राहुल पर वार- जो काम बापू नहीं कर पाए वो अब दूसरा गांधी कर रहा
अमित शाह इस वक्‍त 110 दिनों के राष्‍ट्रव्‍यापी दौरे पर हैं.(फाइल फोटो)
  • अमित शाह इस वक्‍त 110 दिनों के राष्‍ट्रव्‍यापी दौरे पर हैं
  • इस कड़ी में यूपी के बाद अब हरियाणा पहुंचे हैं
  • हरियाणा में भी तीन दिन ठहरेंगे
हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने बुधवार को रोहतक में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्‍होंने कहा कि आजादी के बाद महात्‍मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए. यानी कि इसे समाप्‍त कर देना चाहिए लेकिन उस काम को उन्‍होंने नहीं किया लेकिन अब वही काम अब एक दूसरा गांधी (राहुल गांधी) कर रहा है. उन्‍होंने कांग्रेस की सिकुड़ती जमीन के लिए राहुल गांधी को जिम्‍मेदार ठहराया.

उल्‍लेखनीय है कि मिशन 2019 के तहत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह यूपी के तत्‍काल बाद अपने अगले पड़ाव पर हरियाणा पहुंच गए हैं. वह इस अभियान के तहत 110 दिवसीय राष्‍ट्रव्‍यापी दौरे पर हैं. उन्होंने बुधवार को बहादुरगढ़ से अपने हरियाणा दौरे की शुरुआत की. राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उनके सिलसिलेवार बैठक करने और मनोहर लाल खट्टर सरकार के कार्यों की समीक्षा करने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी का मिशन 2019 : पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के दौरे पर हरियाणा पहुंचे

हरियाणा का प्रवेश द्वार
अमित शाह रोहतक में ही रुक रहे हैं क्योंकि भाजपा की निगाहें जिले में राजनीतिक बढ़त हासिल करने की है. इस शहर को सूबे की राजनीति का अहम केंद्र समझा जाता है. इससे पहले भाजपा प्रमुख का सुबह झज्जर जिले के बहादुरगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. बहादुरगढ़ को 'हरियाणा का प्रवेश द्वार' माना जाता है.

यह भी पढ़ें: अमित शाह फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी के बाद 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले दूसरे राजनेता बने

VIDEO: अमित शाह ने सांसदों की ली क्‍लास


गौरतलब है कि भाजपा ने राज्य में पहली बार सरकार बनाई है और इसके करीब तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं. शाह भाजपा विधायकों और अन्य के साथ 17 बैठकों के अलावा 27 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. अपने दौरे के आखिरी दिन कुछ सभाओं को संबोधित करेंगे जिसमें 'विस्तारक योजना' को लेकर कड़ी मेहनत पर जोर दिया जाएगा. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने यह योजना शुरू की है.
(इनपुट एजेंसियों से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, BJP, Congress, Rahul Gandhi, Mahatma Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com