विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

गृहमंत्री अमित शाह ने बताया भारतीय जनता पार्टी की पहुंच बढ़ाने का तरीका, कही ये बात

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान का उद्देश्य अपनी पहुंच का विस्तार करना और इसे समावेशी बनाना है ताकि पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच बना सके.

गृहमंत्री अमित शाह ने बताया भारतीय जनता पार्टी की पहुंच बढ़ाने का तरीका, कही ये बात
गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
  • अमित शाह ने की बैठक
  • मौजूद रहे पार्टी के कई प्रदेश प्रभारी
  • सदस्यता अभियान पर डाला प्रकाश
नई दिल्ली:

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान का उद्देश्य अपनी पहुंच का विस्तार करना और इसे समावेशी बनाना है ताकि पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच बना सके. शाह ने यहां पार्टी मुख्यालय में सदस्यता अभियान के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा 2019 के आम चुनाव में भले ही जीत हासिल कर ली हो लेकिन पार्टी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंचना अभी बाकी है.

17वीं लोकसभा में लाल कृष्ण आडवाणी, एचडी देवगौड़ा, सुषमा स्वराज समेत कई दिग्गज नेता नहीं आए नजर...

शाह ने कहा कि यह अभियान पार्टी को समावेशी बनाने का एक माध्यम है, जिससे पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच बना सके. वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं. पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है. बता दें कि सोमवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) को BJP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. 

संसद में PM मोदी के शपथ लेने के बाद मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस से पूछा- कहां हैं राहुल गांधी?

पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) के नाम की चर्चा पहले से ही चल रही थी. बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. अमित शाह (Amit Shah) बीजेपी अध्यक्ष बने रहेंगे. बैठक के बाद रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि अमित शाह जी के नेतृत्व में भाजपा ने कई चुनाव जीते, लेकिन जब से प्रधानमंत्री ने उन्हें गृह मंत्री नियुक्त किया, अमित शाह जी ने खुद कहा कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जानी चाहिए. भाजपा संसदीय बोर्ड ने जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना है.

Video: जेपी नड्डा बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, BJP Membership Campaign, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com