विज्ञापन
This Article is From May 16, 2019

महिला ने खुदकुशी करने के लिए पी लिया जहर, मौत हुई मुंह में विस्फोट होने से!

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इलाज के दौरान महिला के मुंह सक्सन पाइप डालने पर हुआ विस्फोट, मौके पर हो गई मौत

Also Read in
महिला ने खुदकुशी करने के लिए पी लिया जहर, मौत हुई मुंह में विस्फोट होने से!
अलीगढ़ एक अस्पताल में एक महिला के मुंह में विस्फोट हो गया जिससे उसकी मौत हो गई.
  • विस्फोट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई
  • डॉक्टरों ने आशंका जताई, महिला ने शायद सल्फ्यूरिक एसिड पिया था
  • शायद एसिड का ऑक्सीजन से संपर्क होने पर विस्फोट हो गया
अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला ने खुदकुशी करने के लिए जहर पी लिया, लेकिन उसकी मौत जहर के कारण नहीं बल्कि विस्फोट से हुई. यह विस्फोट भी उसके शरीर में ऐसे स्थान हुआ कि बचना नामुमकिन ही था. यह विचित्र घटना बुधवार को हुई.     

उक्त विचित्र घटना में महिला की इलाज के दौरान मुंह में विस्फोट के कारण मौत हो गई. अलीगढ़ में बुधवार को एक महिला ने जहर पी लिया . उसको शहर के जेएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार की शाम को भर्ती किया गया था.   

डॉक्टरों ने महिला का इलाज करने के लिए आनन-फानन में उसके मुंह में सक्सन पाइप डाला, ताकि जहर बाहर निकाला जा सके. इसी दौरान महिला के मुंह में विस्फोट हो गया. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है.     

डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि महिला ने शायद सल्फ्यूरिक एसिड पी लिया था. एसिड का सक्सन पाइप के जरिए जैसे ही ऑक्सीजन से संपर्क हुआ, विस्फोट हो गया.   

बाहुबली दिखाकर डॉक्‍टरों ने की ब्रेन सर्जरी, बच गई नर्स की जान

अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले की गहनव जांच के बाद ही दुर्घटना का कारण ज्ञात हो सकेगा.     

VIDEO : ऑपरेशन के दौरान आपस में लड़ने लगे डॉक्टर

(इनपुट एजेंसियों से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Dies, Explosion In Mouth, Aligarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com