प्यार की सबसे अनमोल निशानी ताजमहल के शहर आगरा में एक लड़की को प्यार करने की सजा जान देकर चुकानी पड़ी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आगरा:
प्यार की सबसे अनमोल निशानी ताजमहल के शहर आगरा में एक लड़की को प्यार करने की सजा जान देकर चुकानी पड़ी है। लड़की के भाई ने ही उसे गोली मार दी। गीता और आकाश एक-दूसरे से प्यार करते थे। जब गीता के भाई रवि को इसका पता चला तो उसने पहले तो गीता को गोली मार दी और फिर आकाश को खोजने उसके घर पहुंच गया। जब आकाश नहीं मिला तो उसने उसके पिता पर ही गोली चला दी जो हाथ में लगी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आगरा, भाई, बहन, गोली मारी, प्रेम प्रसंग