विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2019

दिल्ली : बड़ी-बड़ी दलीलें देने वाले वकील ही भूले कानून, जगह-जगह कर रहे हैं मारपीट

दिल्ली के तीसहजारी कोर्ट में कार पार्किंग के लेकर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प और आगजनी की घटना से नाराज वकील अब खुलेआम कानून का उल्लंघन और जगह-जगह लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं.

दिल्ली में वकील कानून तोड़ रहे हैं
  • कड़कड़डूमा और साकेत के वकील भी कर रहे हैं मारपीट
  • तीस हजारी कोर्ट में हुआ था बवाल
  • पुलिस और वकीलों में हुई थी मारपीट और आगजनी
नई दिल्ली:

तीस हज़ारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई हिंसा के मामले में पूरे देश में सोमवार को निचली अदालतों में हड़ताल रही. इस दौरान दिल्ली में वकीलों ने पुलिस, पब्लिक और मीडिया हर किसी के साथ बदसलूकी और मारपीट की. ड्यूटी पर तैनात वर्दी पहने और पेट्रोलिंग कर रहे एक पुलिसकर्मी को साकेत कोर्ट के बाहर न्याय के रखवालों ने बुरी तरह पीटा. जान बचाकर जब पुलिस का जवान बाइक से भागने लगा तो वकीलों ने उसे हेलमेट फेंककर मारा. पिटने के बाद आखिरकार पुलिसकर्मी भागने में कामयाब रहा. साकेत कोर्ट के बाहर एक ऑटो वाले को बेवजह निशाना बनाया गया. वो वकीलों से गुहार लगाता रहा और वकील उसे पीटते रहे. पिटाई से ऑटो वाले के कपड़े भी फट गए. इसी तरह यहां एक और ऑटोवाले को वकीलों ने जमकर पीटा.

तीस हजारी के अलावा कड़कड़डूमा, साकेत कोर्ट के वकील भी प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास वकीलों ने बाइक सवार एक लड़के को बेवजह मारा. उसकी इतनी पिटाई की कि वो अपनी बाइक छोड़कर भाग गया. कई पत्रकारों से बदसलूकी हुई, 2 महिला पत्रकारों को भी नहीं बख्शा गया. ये हिंसा उस हिंसा के विरोध में हुई जो शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हुई.

मौका मिलने पर वकील पुलिस, आम जनता और ऑटो चालकों के ऊपर हाथ छोड़ने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. अदालत में कानून की बड़ी-बड़ी दलीलें देने वाले वकीलों का यह रूप देखकर हर कोई हैरान है. इस पूरे मामले की शुरुआत शनिवार की दोपहर हुई. करीब 2:30 बजे एक वकील ने जब लॉकअप के बाहर अपनी कार पार्क करनी चाही तो लॉकअप की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी से कार पार्क करने को लेकर उसकी बहस हो गई. इस बहस के बाद वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसवाले को पीट दिया. करीब 2:40 बजे लोकल पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी.

कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर वकीलों ने आमजन को पीटा​m910elhg

साकेत कोर्ट के बाहर एक पुलिसवाले की पिटाई​am9gvpm8

साकेत में वीडियो बना रहे 2 ऑटोवालों की पिटाई​5lei9qe8

जानकारी मिलने पर पुलिसवाले इकट्ठा हो गए और देखते-देखते मामला हिंसक मारपीट में बदल गया. करीब पौने 3 बजे पुलिसवाले एक वकील को पीटते हुए अंदर ले आये. उसे छुड़ाने के लिए वकीलों का झुंड लॉकअप में घुस गया और पुलिसवालों को बेरहमी से पीटा. एक पुलिसवाले को बेल्ट से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया. करीब 3:15 बजे उत्तरी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी फ़ोर्स के साथ तीस हज़ारी कोर्ट पहुंचे. वकीलों ने उन्हें भी पीट दिया. वह अपनी जान बचाने के लिए लॉकअप के अंदर चले गए. इसी बीच पुलिस ने कथित तौर पर फायरिंग की. अब वकीलों की मांग है कि दोषी सीनियर पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए.

सोमवार को पूरे देश में निचली अदालतों के वकील हड़ताल पर थे. वकीलों का कहना है वो गुस्से में इसलिए हैं क्योंकि जिम्मेदार पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई. रविवार को दिल्ली हाइकोर्ट ने मामले की 6 हफ्ते के अंदर न्यायिक जांच के आदेश दिए थे.

अन्य बड़ी खबरें :

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों की झड़प में HC ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकील और पुलिस के बीच भिड़ंत मामले पर CJI के घर बैठक, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची

दिल्ली में कानून ठेंगे पर : इन दो VIDEO में देखें तीस हजारी कोर्ट में कैसे चले वकीलों और पुलिस के बीच लात-घूंसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tis Hazari Court Clash, Saket Court Clash, Karkardooma Court Clash, Advocates In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com