विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2013

संघ के साथ 'रणनीति सत्र' के बाद बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक

संघ के साथ 'रणनीति सत्र' के बाद बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक
एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में 2014 के चुनावों को लेकर तैयार किए गए रोडमेप पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक 2014 चुनावों में बीजेपी एक बार फिर हिन्दुत्व और राम मंदिर के मुद्दे को अपने अभियान से जोड़ सकती है।
नई दिल्ली: आज दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होनी वाली है। गुरुवार को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक हुई थी, जिसके मद्देनजर आज की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राजनाथ सिंह की नई टीम और एजेंडा को लेकर विस्तार से बात हुई। वहीं विश्व हिन्दू परिषद ने राम मंदिर मुद्दे को फिर से खड़ा करने को लेकर बैठक में एक ब्योरेवार रिपोर्ट पेश की। वीएचपी की इस रिपोर्ट में यूपीए सरकार के सांप्रदायिक हिंसा विधेयक का भी जिक्र था।

7 तारीख को वीएचपी कुंभ में संतों की बैठक करने जा रही है, जिसमें आरएसएस के बड़े नेता भी शामिल होंगे। वहां नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। हालांकि बीजेपी फिलहाल इन दोनों मुद्दों पर खामोश है।

एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में 2014 के चुनावों को लेकर तैयार किए गए रोडमेप पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक 2014 चुनावों में बीजेपी एक बार फिर हिन्दुत्व और राम मंदिर के मुद्दे को अपने अभियान से जोड़ सकती है। इसके अलावा कुंभ में होने वाले संतों के सम्मेलन पर भी पार्टी के आला नेता कोई फैसला ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बीजेपी, आरएसएस, राजनाथ सिंह, विश्व हिन्दू परिषद, नरेंद्र मोदी, BJP, RSS, Narendra Modi, VHP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com