कोल्हापुर : महिलाओं ने की महालक्ष्मी मंदिर के गर्भग्रह में घुसने की कोशिश, रोकी गईं

कोल्हापुर : महिलाओं ने की महालक्ष्मी मंदिर के गर्भग्रह में घुसने की कोशिश, रोकी गईं

महालक्ष्मी मंदिर

कोल्हापुर:

महाराष्ट्र के शिंगणापुर में शनि मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने को लेकर विवाद के बाद राज्य में एक अन्य प्रसिद्ध मंदिर में सोमवार को ऐसा ही विवाद खड़ा हो गया।

कोल्हापुर स्थित देवी महालक्ष्मी के मंदिर में इसी मुद्दे पर विवाद उठा। बंबई हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते कहा था कि मंदिरों में महिलाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता।

हालांकि शिंगणापुर में स्थानीय निवासियों ने दो दिन पहले महिला कार्यकर्ताओं को शनि मंदिर में जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था।

अब महिलाओं के संगठन 'अवनी' की कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें भी महालक्ष्मी मंदिर के गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं दी गई। संगठन की प्रमुख अनुराधा भोसले ने कहा कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पीछे कर दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)