विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2012

बिहार : छत पर सोती हुई दो बहनों पर फेंका तेजाब

बिहार की राजधानी पटना के पास मनेर में दो बहनों पर उनके घर में एसिड से हमला किया गया है। दोनों लड़कियों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार की राजधानी पटना के पास मनेर में दो बहनों पर उनके घर में एसिड से हमला किया गया है। दोनों लड़कियों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि छोटी बहन को डॉक्टर फिलहाल खतरे से बाहर बता रहे हैं। यह हमला तब हुआ जब दोनों बहनें अपने घर की छत पर सो रही थीं।

बताया जा रहा है कि कुछ युवक उनके घर में घुस आए थे और दोनों लड़कियों पर तेजाब फेंककर फरार हो गए। घायल लड़कियों ने अनिल कुमार और उसके साथियों पर इस घटना का शक जताया है। लड़कियों का कहना है कि पहले भी कई बार अनिल और उसके साथी उन्हें परेशान करते रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है हांलाकि अब तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Acid Attack On 2 Girls, Acid Attack In Patna, दो लड़कियों पर तेजाब हमला, पटना में तेजाब से हमला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com