मुंबई के आरे में पेड़ों की कटाई जारी है.पेड़ों को काटने का काम कल रात को शुरू किया गया है.जैसे ही पेड़ों की कटाई का काम शुरू हुआ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.जिसके बाद पुलिस ने देर रात इन लोगों को हिरासत में ले लिया गया... हिरासत में कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया. इसके बाद पूरी रात पेड़ों की कटाई हुई है.सुबह भी लोग प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं लेकिन लोगों को पुलिस ने आरे के बाहर रोक दिया है.आरे की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी गई है. लोगों को इस इलाके में आने से रोका जा रहा है.आरे और उसके आसपास भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है.आरे के आसपास धारा 144 लगाई दी गई है. सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव ने भी आरे में पेड़ों की कटाई शुरू होने का विरोध किया साथ ही स्थति को चिंताजनक बताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ऐसे समय में जब जलवायु परिवर्तन से होने वाले गंभीर संकट सामने दिख रहे हैं. जब महाराष्ट्र सरकार की ओर पेड़ों को काटने और मेट्रो शेड के लिए दूसरी जगह न देखने की ज़िद काफी डराने वाली है ये पृथ्वी को लेकर एक अदूरदर्शिता है जो आगे हमे परेशान करेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Aarey Colony, Mumbai, Bombay High Court, Metro Shed, Aarey Colony Protests