यह ख़बर 27 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

महाराष्ट्र : गोदाम में आग, आठ लोग मरे

ठाणे:

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में लकड़ी के एक गोदाम में आग लग जाने के कारण आठ प्रवासी कामगारों की मौत हो गई। आग शुक्रवार देर रात लगी।

शुरू में पांच लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई थी, जबकि चार अन्य घायल हुए थे, जिन्हें विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। घायलों में से तीन की बाद में मौत हो गई।

ठाणे पुलिस के अनुसार, मनकोली स्थित लकड़ी के गोदाम में शुक्रवार रात 2 बजे आग लग गई थी। अग्निशमन सेवा के अधिकारी तीन अन्य घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे, जबकि आठ की जान नहीं बचाई जा सकी।

आग लगने के निश्चित कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इस पर चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मृतकों में उत्तर भारतीय और नेपाली मजदूर शामिल हैं, लेकिन अभी उनकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है।