गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad Covid-19 hospital fire updates) शहर में एक कोविड-19 (Covid-19) के अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है. ये आग शहर के श्रेय अस्पताल के आईसीयू में लगी. बता दें कि ये अस्पताल शहर में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए बनाया गया है. सीएम विजय रूपाणी ने हादसे की जांच के आदेश देते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है वहीं पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से हादसे में मारे गए लोगों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.
अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई. उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 (Covid-19) के करीब 41 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गुजरात सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया, "श्रेय अस्पताल को सील कर दिया गया है. 41 मरीजों को सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है."
Shrey Hospital has been sealed now. 41 patients shifted to Sardar Vallabhbhai Patel Hospital. Bodies sent for post-mortem: Rajiv Kumar Gupta, Additional Chief Secretary, Gujarat Government#Ahmedabad pic.twitter.com/Rr9SHVTKBX
— ANI (@ANI) August 6, 2020
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. इसके साथ प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने इस घटना को लेकर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी और अहमदाबाद के मेयर से बात की है. पीएम ने आश्वासन दिया प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
Saddened by the tragic hospital fire in Ahmedabad. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to CM @vijayrupanibjp Ji and Mayor @ibijalpatel Ji regarding the situation. Administration is providing all possible assistance to the affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2020
पीएम मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के पीएम नेशनल रिलीफ फंड से 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार की आर्थिक सहायता का ऐलान भी किया है.
उधर अस्पताल के बाहर से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस प्रकार फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है. वहीं मरीजों के परिजन अस्पताल के बाहर अपनों का हाल जानने के लिए बेचैन दिखाई दिए. सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. आठ मरीजों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.
अब तक 65,000 से अधिक कोरोनोवायरस मामलों के साथ गुजरात भारत में कोरोनावायरस से 10 सबसे प्रभावित राज्यों में से एक है. यहां अब तक लगभग 48,000 मरीज ठीक हो चुके हैं. भारत में 19 लाख से अधिक मरीज महामारी से प्रभावित हुए हैं; अत्यधिक संक्रामक बीमारी के कारण अब तक 39,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
(इनपुट एएनआई से भी )
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं