विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

7वां वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी

कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि इस भत्ते को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये मासिक कर दिया गया है.

Also Read in
7वां वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों को डेप्युटेशन पर दिए जाने वाले भत्ते में भारी बढ़ोतरी की गई है. कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि इस भत्ते को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये मासिक कर दिया गया है. कार्मिक मंत्रालय के बयान के अनुसार, 'एक ही स्थान पर डेप्युट होने पर भत्ता मूल वेतन का पांच प्रतिशत होगा जो अधिकतम 4,500 रुपये मासिक तक हो सकता है.' कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि अगर डेप्युटेशन दूसरे शहर में की जाती है तो भत्ता मूल वेतन का 10 प्रतिशत तथा अधिकतम 9,000 रुपये मासिक होगा.

यह भी पढ़ें : सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्राध्यापकों और स्टाफ को सातवें वेतन आयोग का फायदा

इसके अनुसार महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत बढ़ने पर इस भत्ते की सीमा को 25 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा. अब तक एक स्थान पर डेप्युटेशन भत्ता मूल वेतन का 5 प्रतिशत और अधिकतम 2,000 रुपये था.

VIDEO : केंद्रीय कर्मियों के नए भत्तों को मंजूरी
वहीं दूसरी जगह पर डेप्युटेशन के मामले में यह मूल वेतन का 10 प्रतिशत और अधिकतम 4,000 रुपये था.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
7th Pay Commission, Central Employees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com