विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2014

आप और भाजपा के बीच होगी 2014 की लड़ाई, कांग्रेस तस्वीर से बाहर: अरविंद केजरीवाल

आप और भाजपा के बीच होगी 2014 की लड़ाई, कांग्रेस तस्वीर से बाहर: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप और भाजपा के बीच ही लड़ाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को इस तस्वीर से बाहर बताया है।

केजरीवाल ने कहा, 'देश के दो विकल्प हैं। एक ओर उनके भाजपा है, जिसके पास येदियुरप्पा जैसे नेता हैं और जो देश के विभिन्न हिस्सों में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही है। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है, जो ईमानदार राजनीति पर आधारित है।'

खनन घोटाले में आरोपों से घिरने के बाद वर्ष 2012 में पार्टी छोड़ने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा दोबारा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी, लोकसभा चुनाव, आप, भाजपा, कांग्रेस, येदियुरप्पा, Arvind Kejriwal, Delhi's CM Arvind Kejriwal, AAP, BJP, Congress