विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2019

कोलकाता: तेज रफ्तार जगुआर ने मर्सडीज को मारी टक्कर, हादसे में 2 बांग्लादेशियों की मौत

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय काजी मोहम्मद मियांउल आलम और 28 वर्षीय फरहाना इस्लाम तानिया के तौर पर हुई है. ये लोग कोलकाता इलाज कराने के लिए आए थे.

Also Read in
कोलकाता:  तेज रफ्तार जगुआर ने मर्सडीज को मारी टक्कर, हादसे में 2 बांग्लादेशियों की मौत
जगुआर चला रहा आरोपी शहर की जाने-माने रेस्तरां चैन का मालिक है.
  • तेज रफ्तार जगुआर ने 2 बांग्लादेशियों को रौंदा
  • हादसे में 2 की मौत 1 घायल
  • आरोपी मौके से हुआ फरार
कोलकाता:

कोलकाता में शनिवार रात एक तेज रफ्तार जगुआर कार की चपेट में आने से दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया.  ये लोग भारी बारिश से बचने के लिए कोलकाता यातायात पुलिस की चौकी के पास खड़े थे. तभी एक मर्सडीज कार को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार जगुआर कार इन लोगों के ऊपर चढ़ गई, जिसमें एक महिला और पुरुष की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात 1:50 बजे शेक्सपीयर सारणी और लउडॉन रोड क्रासिंग के नजदीक हुई. मृतकों की पहचान 35 वर्षीय काजी मोहम्मद मियांउल आलम और 28 वर्षीय फरहाना इस्लाम तानिया के तौर पर हुई है. ये लोग कोलकाता इलाज कराने के लिए आए थे. 

टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

पुलिस ने पीड़ितों को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है. ये सभी लोग खाना खाने के बाद भारी बारिश से बचने के लिए शेक्सपीयर सारणी चौकी के पास खड़े हो गए थे और होटल जाने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रहे थे. 

बताया गया है कि जगुआर चला रहा आरोपी शख्स अरसलान परवेज मौके से फरार हो गया है. वह शहर की मशहूर रेस्तरां श्रृंखला 'अरसलान' के मालिक का बेटा है और एडिनबर्ग में एक पढ़ाई करता है. वह फिलहाल छुट्टियों पर घर आया हुआ था.

कोलकाता में भारी बारिश, शहर के कई जगहों पर जलभराव, एयरपोर्ट पर उड़ानों में हुई देरी

इस घटना में दूसरी मर्सडीज कार के चालक को मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल दोनों वाहनों को शेक्सपीयर सारणी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. हादसे की पूरी जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com