विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2012

पुणे में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 13 मजदूरों की मौत

पुणे−अहमदनगर रोड पर बन रही एक इमारत की छत गिर जाने से उसमें दबकर 13 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर जबलपुर के रहने वाले थे।
पुणे: शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर वघोली में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से मंगलवार को 13 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर जबलपुर के रहने वाले थे।

पुलिस ने कहा कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त मारे गए मजदूर इमारत की चौथी मंजिल पर काम कर रहे थे। यह इमारत एक आयुर्वेद कॉलेज का हिस्सा है।

अधिकारियों ने कहा कि अब भी कई मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। उन्हें बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

एक शख्स को बाहर निकाल लिए जाने की बात कही जा रही है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन विभाग के जवान मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि वह सीमेंट स्लैब ढहने के कारणों की जांच कर रही है। समझा जा रहा है कि स्लैब बनाने में घटिया गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।
(इनपुट भाषा से भी)
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुणे, इमारत गिरी, Pune, Building Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com