विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2010

रोज़ 10 ग्राम सोना...

अब आप बताइए, सुनार ने कितने-कितने वज़न के आठ टुकड़े तस्कर को दिए, जिनसे वह यह असंभव-सा काम कर पाया...
एक तस्कर किसी बहुत महंगे शहर के किसी होटल में आकर ठहरा, जहां किराया सोने (Gold) के रूप में ही चुकाना पड़ता था, रोज़ का 10 ग्राम...

तस्कर के पास 255 दिन ठहरने लायक सोना था, यानि 2550 ग्राम, लेकिन एक सिल्ली की सूरत में...

अब समस्या यह है कि होटल वाले न उधार करते हैं, न किराया एडवांस में लेते हैं...

अंततः उसने सिल्ली के छोटे-छोटे टुकड़े बनवाने का विचार किया, और पहुंच गया सुनार के पास...

सुनार ने पूछा, "कितने टुकड़े करूं......?"

तस्कर ने झट से होटल के नियम वाली अपनी समस्या उसे बताई और कहा, "10-10 ग्राम के 255 टुकड़े कर दो..."

सुनार ने ज्ञान बघारा, "दोस्त, इतने टुकड़े संभालना मुश्किल होगा... ऐसा करता हूं, सिर्फ अलग-अलग वज़न वाले आठ टुकड़े कर देता हूं, जिनसे तुम्हारी समस्या हल हो जाएगी, और सिर्फ आठ टुकड़े संभालना मुश्किल भी न होगा..."

तस्कर ने हैरानी से सवाल किया, "ऐसा कैसे मुमकिन है...?"

सुनार ने उसे समझाया, और सिल्ली के सिर्फ आठ टुकड़े करके तस्कर को दे दिए, जिनकी मदद से वाकई वह होटल क्लर्क को रोज़ 10 ग्राम सोना दे पाया...

अब आप मुझे बताइए, सुनार ने कितने-कितने वज़न के आठ टुकड़े तस्कर को दिए, जिनसे वह यह असंभव-सा काम कर पाया...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पहेलियां, पहेली, Paheliyaan, Paheliyan, Paheli, Riddles, Brain-teasers, सोना, होटल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com