विज्ञापन
This Article is From May 28, 2017

तेलंगाना : पुलिस का दावा, बेटी के सामने पिता ने की दामाद की हत्या

हैदराबाद का यह युवक करीब एक महीने से लापता था. पुलिस ने अब यह दावा किया है कि इस युवक की हत्या उसे ससुर ने की है और यह हत्या भी अपनी बेटी यानि युवक की पत्नी के सामने की. 

तेलंगाना : पुलिस का दावा, बेटी के सामने पिता ने की दामाद की हत्या
अम्बोजी नरेश पिछले एक महीने से लापता बताए जा रहे थे.
  • तेलंगाना में अंतरजातीय विवाह का हुआ दुखद अंत.
  • पहले नरेश हुआ लापता फिर पत्नी ने की आत्महत्या.
  • पुलिस का दावा दोनों की हत्या की गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: ऊंची जाति की लड़की परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ उससे शादी करने वाले 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी  गई है. हैदराबाद का यह युवक करीब एक महीने से लापता था. पुलिस ने अब यह दावा किया है कि इस युवक की हत्या उसे ससुर ने की है और यह हत्या भी अपनी बेटी यानि युवक की पत्नी के सामने की. 

पुलिस ने यह भी दावा किया है कि 20 वर्षीय तुम्माला स्वाति से जबरन फोन करवा कर उसके पति अम्बोजी नरेश को खेतों में बुलवाया गया था. श्रीनिवास रेड्डी जो कि स्वाति के पिता हैं ने यह काम करवाया. 2 मई की इस घटना में रेड्डी ने अपने भाई और भतीजे की मदद से नरेश की हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया ताकि सबूत भी न मिले. 

पुलिस कमिश्नर  महेश भागवत का कहना है कि नरेश के लापता होने में रेड्डी का हाथ है और उसने यह अपना अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस का कहना है कि कोर्ट में पेशी से पहले जब स्वाति के आत्महत्या करने की खबर आई तब ही जांच शुरू कर दी गई थी. 

बता दें कि नरेश ने दो महीने पहले ही मुंबई में स्वाति से शादी की थी. आरोप है कि उन्हें मुंबई से भोंगिर आने को मजबूर किया गया था. जैसे ही भोंगिर में वह उतरे तब से नरेश लापता हो गया और स्वाति के घर वाले उसे अपने साथ ले गए. इसके बाद नरेश के पिता ने उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com