विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2017

हैदराबाद : इंटरनेट से तरीका सीखकर घर में बने बगीचे में उगाया जा रहा था गांजा

हैदराबाद : इंटरनेट से तरीका सीखकर घर में बने बगीचे में उगाया जा रहा था गांजा
पुलिस के मुताबिक हैदराबाद का सैयद शाहिद हुसैन घर में ही गांजा उगा रहा था
  • तीन बेडरूम वाले उसके अपार्टमेंट से लगभग नौ किलो गांजा
  • उसके पौधों समेत 40 गमले बरामद हुए हैं.
  • 33-वर्षीय सैयद शाहिद हुसैन को रविवार को गिरफ्तार किया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: हैदराबाद में एक व्यक्ति को अपने घर में ही गांजा उगाने के लिए गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, तीन बेडरूम वाले उसके अपार्टमेंट से लगभग नौ किलो गांजा और उसके पौधों समेत 40 गमले बरामद हुए हैं.

हैदराबाद के कमर्शियल हब मणिकोंडा के रहने वाले 33-वर्षीय सैयद शाहिद हुसैन को रविवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह ग्राहकों को गांजा बेच रहा था.

सैयद शाहिद हुसैन पुलिस की नज़रों से बचने के लिए, और साथ ही दूरदराज के इलाकों से प्रतिबंधित सामान मंगाकर बेचने के खतरे से बचने के लिए अपने घर में ही गांजा उगा रहा था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एन. कोटि रेड्डी ने बताया कि के अमेरिका में रहने वाले एक दोस्त की सलाह के बाद उसने इंटरनेट पर वीडियो देख-देखकर घर में गांजा उगाने का तरीका सीखा.
 
hyderabad marijuana in apartment
हैदराबाद के मणिकोंडा में रहने वाले सैयद शाहिद हुसैन को रविवार को गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधिकारी ने बताया, "लगभग तीन महीने पहले उसने घर में ही गांजा उगाने के बारे में सोचा था, सो, उसने अमेरिका में रहने वाले गैरिथ क्रिस्टोफर नामक अपने दोस्त से संपर्क किया... दोस्त से उसे सलाह मिली कि उसे कुछ वीडियो देखने चाहिए, और घर में गांजा उगाने का तरीका सीखना चाहिए... इसके बाद उसने स्थानीय बाज़ार से ही सभी ज़रूरी सामान खरीदा और परीक्षण के तौर पर घर में ही गांजा उगाना शुरू कर दिया..."

तीन बेडरूम वाले उसके घर से पुलिस को 8.6 किलोग्राम गांजे के अलावा 40 गमलों में गांजा के पौधे और गांजा उगाने के लिए सभी ज़रूरी उपकरण और सामान बरामद हुआ है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
घर में गांजा उगाया, सैयद शाहिद हुसैन, हैदराबाद में गांजा उगाना, हैदराबाद में अपराध, Marijuana In Apartment, Marijuana Grown In Home, Hyderabad, Manikonda, Marijuana In Flat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com