अन्य सफाईकर्मियों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया
हैदराबाद:
हैदराबाद में शनिवार को एक मैनहोल की सफाई के दौरान चार सफाईकर्मियों की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि हैदराबाद महानगर जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के दिहाड़ी मजदूरों की मैनहोल में फंस जाने और जहरीली गैस सूंघ लेने के कारण मौत हो गई.
यह घटना आईटी हब, मधपुर की अय्यप्पा सोसायटी में घटी. दोनों मजदूर 20 फुट की गहराई में मैनहोल की सफाई कर रहे थे और वहां निकली जहरीली गैस सूंघ लेने के कारण वे बेहोश हो गए. दो अन्य मजदूर उन्हें बचाने के लिए मैनहोल में उतरे, लेकिन वे भी वहां फंस गए और उनकी भी मौत हो गई.
108 एंबुलेंस का एक कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन जहरीली गैस सूंघने के कारण वह भी बीमार हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बचावकर्मियों ने सभी मृतकों के शव निकाल लिए हैं.
अन्य सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार अकुशल मजदूरों को काम पर लगाता है. उन्होंने कहा कि मैनहोल में सफाई के न्यूनतम एहतियात भी नहीं बरते गए थे, जिसके कारण चार जिंदगियां चली गईं. वहीं पुलिस ने इस संबंध में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का एक मामला दर्ज किया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं