विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2016

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत
  • शहर के बाहरी इलाके में मेदाचल स्थित टोल गेट के समीप हुआ सड़क हादसा
  • दो वाहनों के बीच में बुरी तरह पिचक गई कार
  • हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: शहर के बाहरी इलाके में मेदाचल स्थित टोल गेट के समीप हुए सड़क हादसे में आठ लोग मारे गए, जबकि एक अन्य घायल हो गया.

पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बीती रात हुआ. हादसे में कार ने एक खड़े हुए वाहन में टक्कर मार दी और तेज गति से आता एक अन्य वाहन भी कार से पीछे से जा टकराया. इसके परिणामस्वरूप कार दोनों वाहनों के बीच में आकर बुरी तरह पिचक गई और उसमें बैठे आठ लोग मारे गए. मेदाचल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर एस राजशेखर रेड्डी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया, 'हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है'. कार में सवार मारे गए लोग 20 से 30 साल की उम्र के थे और वे तेलंगाना के मेडक जिले के सदाशिवपेट के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि वे कोमपल्ली में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. मामले की जांच जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हैदराबाद, सड़क हादसा, टोल गेट, Hyderabad, Road Accident, Toll Gate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com