विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2019

जूनियर महिला हॉकी: मुमताज खान ने दागे गोल, भारतीय टीम ने कनाडा को 2-0 से हराया

जूनियर महिला हॉकी: मुमताज खान ने दागे गोल, भारतीय टीम ने कनाडा को 2-0 से हराया
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कैंटर फिट्जगेराल्ड अंडर-21 में खेल रही हैं चार देशों की टीम
  • भारत के लिए दोनों गोल मुमताज खान ने दागे
  • मैच के 24 वें मिनट में दागा पहला गोल
डबलिन:

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम (Indian Junior Women's hockey team) ने चार देशों के कैंटर फिट्जगेराल्ड (Cantor Fitzgerald) अंडर-21 टूर्नामेंट में कनाडा (Canada) की जूनियर टीम को हरा दिया. भारतीय टीम ने कनाडा की टीम को 2-0 से मात दी. टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत के लिए मुमताज खान (Mumtaz Khan) ने दोनों गोल दागे.

Hockey: अंतिम मैच में दक्षिण कोरिया से हारी भारतीय महिला टीम, सीरीज भारत के नाम

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और कनाडा के डिफेंस पर दबाव बनाया. पहले क्वार्टर में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला, लेकिन गगनप्रीत (Gaganpreet) गेंद को गोल में डालने में कामयाब नहीं हो पाईं. कनाडा के गोलकीपर रोबिन फ्लेमिंग ने पहला क्वार्टर समाप्त होने से पहले दो और शानदार बचाव किए और अपनी टीम को पिछड़ने नहीं दिया. 

HOCKEY: कुछ ऐसे ऑस्ट्रेलिया से दूसरे मैच में भी हार गया भारत

दूसरे क्वार्टर में हालांकि भारतीय टीम गोल करने में कामयाब रही. 24वें मिनट में भारत को मौका मिला और मुमताज ने गोल करते हुए स्कोर 1-0 कर दिया. क्वार्टर समाप्त होने से पहले भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन वे अपनी बढ़त को दोगुना नहीं कर पाए. मैच के 38वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और एक बार फिर मुमताज ने गेंद को गोल में डालते हुए भारत की जीत की उम्मीदों को बढ़ा दिया. चौथे क्वार्टर में भारत का डिफेंस शानदार रहा. कनाडा को हालांकि, गोल करने के कुछ मौके जरूर मिले, लेकिन टीम गेंद को गोल में डालने में कामयाब नहीं हो पाई. 

वीडियो: इश्क और हॉकी के बीच बुलंद हौसलों की कहानी है ‘सूरमा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com