विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

नतीजों से एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश में सुगबुगाहट तेज, 18 दिन बाद शिमला लौटे सीएम वीरभद्र सिंह

कांग्रेस ने जहां एक तरफ भाजपा की जीत वाले एग्जिट पोल के नतीजों को नकार दिया, वहीं भगवा दल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखा.

नतीजों से एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश में सुगबुगाहट तेज, 18 दिन बाद शिमला लौटे सीएम वीरभद्र सिंह
फाइल फोटो
  • हिमाचल प्रदेश में सोमवार को आएंगे नतीजे
  • क्या कांग्रेस ‘मिशन रिपीट’ पूरा होगा?
  • बीजेपी को मिलेगा सत्ता विरोधी लहर का फायदा
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा दोनों जीत के दावे कर रही हैं. वहीं राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में सुगबुगहाट तेज हो गई है. कांग्रेस ने जहां एक तरफ भाजपा की जीत वाले एग्जिट पोल के नतीजों को नकार दिया, वहीं भगवा दल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखा. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकारते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों के मूड को भली तरह भांप सकते हैं और वास्तविक परिणाम एग्जिट पोल से उलट होंगे.

क्या सच में गुजरात चुनाव ने पीएम मोदी का कद छोटा कर दिया, ये हैं 6 कारण

18 दिन बाद शिमला लौटे सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि ‘मिशन रिपीट’ हासिल किया जाएगा और भाजपा द्वारा किए गये बड़े-बड़े दावे गलत साबित होंगे.’’ सिंह ने कहा कि उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान राज्य के हर गली-नुक्कड़ का दौरा किया और उन्हें कांग्रेस के मजबूत स्थिति में होने पर कोई संदेह नहीं है.

वीडियो : हिमाचल प्रदेश चुनाव में जमकर हुई थी वोटिंग

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस निश्चित तौर पर सरकार बनाएगी.’’ दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखें और उन्होंने कहा कि नतीजे एग्जिट पोल के अनुरूप ही होंगे. धूमल ने अपने समीरपुर निवास में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एग्जिट पोल के नतीजों से निराश है और बेवजह बयानबाजी कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, भाजपा एग्जिट पोल में बताई जा रही सीटों से अधिक सीटें हासिल करेगी.’’ प्रेम कुमार धूमल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com