विज्ञापन

मानसून में UTI के मामले क्यों बढ़ जाते हैं? एक्सपर्ट से जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके

मानसून में गर्मी से राहत मिलने के साथ ही कई तरह की हेल्थ प्रॉबलम्स भी हो जाती हैं. खासकर महिलाओं को इस मौसम में UTI इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है. एक्सपर्ट से जानिए कि इस समस्या के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके.

मानसून में UTI के मामले क्यों बढ़ जाते हैं? एक्सपर्ट से जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके
मानसून में क्यों बढ़ जाते हैं UTI के मामले.
NDTV

बारिश का मौसम गर्मी से राहत देता है. लेकिन इसके साथ ही इस मौसम में कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने का भी खतरा रहता है. खासकर महिलाओं को, इस दौरान यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ( UTI)के मामले भी बढ़ने लगते हैं. डॉ भी बताते हैं कि कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से इस तरह के संक्रमण में आने का खतरा बढ़ सकता है. 

डॉ. पल्लवी वसल ने बताया कि इस मौसम में UTI इंफेक्शन के कारण, शुरूआती लक्षण और बचाव के आसान तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना है. 

मानसून में UTI क्यों बढ़ता है?

हर मानसून में महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है. इसकी सबसे बड़ी वजह है-

  • बढ़ी हुई नमी
  • लंबे समय तक गीले या पसीने वाले कपड़ों में रहना
  • पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना
  • पेशाब को देर तक रोकना और
  • पर्सनल हाइजीन में लापरवाही

महिलाओं में मूत्रमार्ग छोटा होने के कारण बैक्टीरिया आसानी से मूत्राशय तक पहुँच सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से किडनी, ब्लैडर, यूरेटर और यूरेथ्रा के किसी भी पार्ट पर असर डाल सकता है. लेकिन ज्यादातर मामलों में ये ब्लैडर और यूरेथ्रा पर असर डालता है.

UTI के सामान्य लक्षण

  • पेशाब करते समय जलन या दर्द
  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब से तेज बदबू आना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
  • कुछ केस में बुखार जैसा महसूस होना
  • पेशाब का रंग गहरा या धुंधला दिखना

अगर ये सभी लक्षण 24-48 घंटे से ज्यादा हैं तो इसे नॉर्मल समस्या समझकर न टालें. समय पर इलाज न मिलने पर इंफेक्सन गंभीर रूप ले सकता है.

मानसून में UTI से कैसे बचें?

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें UTI से काफी हद तक बचाव कर सकती हैं. 

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएँ
  • पेशाब को कभी न रोकें
  • भीगे कपड़े तुरंत बदलें
  • गीले कुड़े या अंडरगार्मेंट्स लंबे समय तक न पहनें.
  • टॉयलेट यूज करने के बाद अच्छे से सफाई करें
  • अंडरगार्मेंट्स कॉटन के पहलें और पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें.

मानसून का असली मजा तभी है, जब इसके साथ ही हम अपनी सेहत का भी ख्याल रखें. छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख कर इस तरह की समस्याओं से बच सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में चेहरे पर क्यों दिखती है अलग चमक? जानिए शरीर में होने वाले बड़े बदलाव

डॉ. पल्लवी वसल, डायरेक्टर और हेड, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्‍स, गुरूग्राम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UTI, Urinary Tract Infection, Urinary Tract Infection Causes, Urinary Tract Infection Diagnosis, Urinary Tract Infection Ka Ilaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com