विज्ञापन

दाएं या बाएं, किस हाथ में नापना चाहिए ब्लड प्रेशर? एक छोटी सी गलती बदल सकती है पूरी रीडिंग

ब्लड प्रेशर नापते समय हमें किस हाथों का इस्तेमाल करना चाहिए, अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां जानते हैं इसके सवालों का जवाब-

दाएं या बाएं, किस हाथ में नापना चाहिए ब्लड प्रेशर? एक छोटी सी गलती बदल सकती है पूरी रीडिंग
Which hand is best used to check BP : बीपी किस हाथ से नापना चाहिए, दाएं या बाएं?

आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक आम समस्या बन चुका है. इसलिए हम में से कई लोग नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक करते हैं. इसलिए लाखों-करोड़ों लोग घर पर ही डिजिटल मशीन से अपना ब्लड प्रेशर चेक करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि इसे सही तरीके से नापना कितनी जरूरी बात है. कई बार सिर्फ गलत हाथ में बीपी नापने या गलत पॉजिशन में बैठने की वजह से रीडिंग ऊपर-नीचे आ सकती है, जिससे व्यक्ति अपने हेल्थ को लेकर सही डिसिजन नहीं ले पाता है. ऐसे नें ब्लड प्रेशर की रीडिंग सही हाथों से करनी जरूरी होती है. यहां नारायणा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीमल से जानते हैं किस हाथ से बीपी नापना चाहिए?

क्या दाएं या बाएं किसी भी हाथ में बीपी नाप सकते हैं?

डॉ. श्रीमल कहते हैं कि पहली बार ब्लड प्रेशर जांचते समय दोनों हाथों में बीपी मापना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों में दोनों हाथों की रीडिंग में अंतर हो सकता है. अगर एक हाथ में बीपी लगातार ज्यादा आता है, तो फ्यूचर में उसी हाथ में नियमित जांच करनी चाहिए.

आमतौर पर डॉक्टर सलाह देते हैं कि जिस हाथ में बीपी ज्यादा रिकॉर्ड होता है, उसी हाथ को रेफरेंस माना जाए. इसलिए हर बार अलग-अलग हाथ में बीपी मापने से रीडिंग की तुलना करना मुश्किल हो सकता है.

दोनों हाथों की रीडिंग अलग क्यों आती है?

डॉक्टर कहते हैं कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और आर्टरी की बनावट के कारण दोनों हाथों में थोड़ा अंतर होना सामान्य माना जाता है. लेकिन अगर दोनों हाथों के बीच बार-बार 10 से 15 mmHg या उससे ज्यादा का अंतर दिखाई दे, तो ये किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है. ऐसे मामलों में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है है.

सही बीपी रीडिंग के लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

डॉक्टर कुमार कहते हैं कि ब्लड प्रेशर मापने से 30 मिनट पहले चाय, कॉफी, धूम्रपान या भारी एक्सरसाइज से बचें. बीपी नापते समय कुर्सी पर आराम से बैठें, पीठ को सहारा दें और पैरों को जमीन पर सीधा रखें. हाथ को हार्ट की ऊंचाई पर रखना भी जरूरी है. कई लोग जल्दी-जल्दी बीपी चेक कर लेते हैं या चलते-फिरते मशीन लगा लेते हैं. ऐसा करने से एक्चुअल रीडिंग प्रभावित हो सकती है.

घर पर बीपी नामते समय कौन सी गलतियां करने से बचें?

डॉक्टर कहते हैं कि कुछ गलतियों को आपको करने से बचना चाहिए, जैसे-

हर बार अलग हाथ में बीपी मापना
बात करते हुए बीपी चेक करना
कफ को सही तरीके से न लगाना
खाना खाने या सीढ़ियां चढ़ने के तुरंत बाद बीपी मापना
एक बार की रीडिंग देखकर घबराना

डॉक्टर काकहना है कि बीपी हमेशा एक ही समय और एक ही हाथ में मापना बेहतर रहता है. यदि रीडिंग असामान्य आए तो 1-2 मिनट बाद दोबारा जांच करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- नॉर्मल BP वालों को भी आ सकता है हार्ट अटैक, डॉक्टर ने बताई इसकी बड़ी वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blood Pressure Check, Blood Pressure Check At Home, BP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com