विज्ञापन

CID के एसीपी प्रद्युम्न से लेकर अभिजीत-दया ने दी बीपी सिंह को आखिरी विदाई, नम हुईं आंखें, दी श्रद्धांजलि  

CID के निर्माता बीपी सिंह का हाल ही में निधन हो गया, जिसके चलते उन्हें अंतिम विदाई देने शिवाजी साटम से लेकर दयानंद शेट्टी समेत सीआईडी की पूरी टीम पहुंची. 

CID के एसीपी प्रद्युम्न से लेकर अभिजीत-दया ने दी बीपी सिंह को आखिरी विदाई, नम हुईं आंखें, दी श्रद्धांजलि  
बीपी सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंची पूरी CID टीम, शिवाजी साटम से लेकर दया-अभिजीत हुए इमोशनल
Instagram

सीआईडी टीवी का पॉपुलर शो है, जिसे लेकर हाल ही में दुखद खबर सामने आई की इस शो के निर्माता बीपी सिंह का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है. खबरों के अनुसार, बीपी सिंह को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. वहीं उन्हें अंतिम विदाई देने सीआईडी की पूरी स्टारकास्ट पहुंचीं और अंतिम संस्कार की तैयारियों में मदद की. इतना ही नहीं सीआईडी के दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने बीपी सिंह की अर्थी को कंधा भी दिया, जिसका वीडियो फैंस को इमोशनल कर रहा है.

CID की टीम ने दी बीपी सिंह को अंतिम विदाई

निर्माता और एक्टर बीपी सिंह के अंतिम दर्शन के लिए सीआईडी की पूरी स्टारकास्ट पहुंचीं, जिसमें एसी प्रद्युम्न यानी शिवाजी साटम, इंस्पेक्टर दया यानी दयानंद शेट्टी, सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत यानी आदित्य श्रीवास्तव और डॉक्टर तारिका यानी श्रद्धा मुसले शामिल हैं. इसके अलावा अन्य एक्टर्स को भी अंतिम संस्कार में देखा गया. 

ये भी पढ़ें- CID के DCP चित्रोले अब दिखने लगे हैं ऐसे, वीडियो में बीपी सिंह को देख इमोशनल हुए फैंस, कहा- टाइम कितना बीत ग

एसीपी प्रद्युम्न हुए इमोशनल

एसीपी प्रद्युम्न यानी शिवाजी साटम ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बीपी सिंह को श्रद्धांजलि दी और कहा, "आज मेरे जीवन का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म हो गया. वह एक महान इंसान और एक बेहतरीन दोस्त थे. मैंने उनसे ही सब कुछ सीखा है. मैं थिएटर से आया था, इसलिए मुझे पता था कि मंच पर अभिनय कैसे करना है. लेकिन बी. पी. सिंह ने मुझे सिखाया कि कैमरे के सामने कैसे काम करना है, और ज़रूरत पड़ने पर कैसे अपनी अदाकारी को और भी प्रभावशाली बनाना है. उन्होंने 'मैग्निफिकेशन' को बहुत अच्छे से समझाया. वे एक अद्भुत शिक्षक थे. दोस्ती में कभी-कभी गलतफहमियां और झगड़े भी होते हैं, लेकिन हमारी दोस्ती में बात कभी उससे आगे नहीं बढ़ी. वे मेरे जीवन के हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहे. हमारे रिश्ते को किसी एक दायरे में नहीं बांधा जा सकता. वे एक कमाल के, बेहतरीन दोस्त थे. एक ऐसा दोस्त, जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया. उनके जैसे इंसान को 'पद्म श्री' मिलना चाहिए. लेकिन उन्हें कभी इस बात की परवाह नहीं थी. वे बस यही कहते थे, 'छोड़ो भी, इससे क्या फर्क पड़ता है?'"

बीपी सिंह के बारे में 

बीपी सिंह यानी बृजेंद्रपाल सिंह टीवी निर्माता हैं, जिन्होंने सीआईडी का निर्माण किया था, जो लंबे समय से चलने वाला शो है. शो में उनके किरदार का नाम था शमशेर सिंह चित्रोले, जो कभी कभी शो में आते थे. इसके अलावा उन्होंने 1995 से लेकर 20215 तक आहट सीरियल का निर्माण किया था. इसके अलावा उन्होंने भारत की पहली साइटेंट कॉमेडी गुटूर गू 2010 में पेश किया था. इसके अलावा हम ने ली है शपथ क्राइम शो भी उन्होंने शो किया. 2012 में फिल्म एजेंट विनोद में रॉ चीफ हसन नवाज का किरदार बीपी सिंह ने निभाया था, जिसकी चर्चा खूब हुई थी. हालांकि 2020 में अभय सीरीज को प्रोड्यूस करने के बाद वह फिल्मी दुनिया से अलग हैं. 

ये भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हनों के लिए है 27 साल पुराना गाना, चांद तारों से लेकर पति का इंतजार माधुरी दीक्षित, अलका याग्निक की बेसुध करने वाली आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BP Singh, BP Singh Funeral, Shivaji Satam, Cid Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com