Vitamin C Deficiency Signs: शरीर के लिए अन्य पोषक तत्वों की तरह विटामिन सी (Vitamin C) भी काफी अहम माना जाता है. विटामिन सी को एस्कॉर्बिक एसिड भी कहते हैं. ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर के कई अंगों और ऊतकों की मरम्मत और उनकी डेवलपमेंट के लिए जरूरी माना जाता है. डाइट में लापरवाही की वजह से अक्सर लोगों के शरीर में विटामिन सी की कमी (Vitamin C Deficiency) हो जाती है जिसके चलते शरीर कई तरह की परेशानियों का सामना करता है. ऐसे में मौसमी बीमारियां और बाहरी बैक्टीरिया शरीर पर हमला करते हैं, शरीर बार-बार बीमार पड़ता है, त्वचा, जोड़ और मसूड़े कमजोर होने लगते हैं.आपको बता दें कि विटामिन सी की कमी से स्कर्वी बीमारी के भी जोखिम पैदा हो जाते हैं.
इसलिए शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होने देनी चाहिए. चलिए जानते हैं कि अगर शरीर में विटामिन सी की कमी हो रही है तो शरीर पर इसके क्या-क्या लक्षण दिखते हैं. इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन सी से भरपूर डाइट लेनी चाहिए ताकि शरीर सुचारू रूप से चलाया जा सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शरीर में विटामिन सी की कमी के लक्षण | Signs and Symptoms of Vitamin C Deficiency
1. विटामिन सी की कमी होने पर शरीर पर कोई चोट लगने पर घाव भरने की रफ्तार काफी कम हो जाती है. यदि कोई चोट लग जाए या अंग क्षतिग्रस्त हो जाए तो घाव धीरे भरता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि विटामिन सी की कमी से कोलेजन कम बनता है जिसके चलते घाव या जख्म भरने में देर लगती है.
2. विटामिन सी की कमी होने पर त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है. इससे हाथ पैरों के साथ-साथ चेहरे की त्वचा रूखी, रूखी और बेजान दिखने लगती है. त्वचा लटकने लगती है और चेहरे और हाथ पैरों पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं.
3. विटामिन सी की कमी के चलते मसूड़ों में सूजन आ जाती है और इसके चलते दांत कमजोर होने लगते हैं. कई बार कोलेजन की कमी से दांत कमजोर होकर टूटने तक लगते हैं और मसूड़ों से खून बहने लगता है.
4. इम्यून सिस्टम कमजोर होना भी विटामिन सी की कमी का एक लक्षण है. दरअसल विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का कवच मजबूत करता है. अगर विटामिन सी कम है तो ये कवच कमजोर होता है और बाहरी बीमारियां और बैक्टीरिया शरीर पर हमला करने लगते हैं और शरीर बार बार बीमार होने लगता है.
5. कमर के आस पास चर्बी का बढ़ना भी विटामिन सी की कमी का एक लक्षण हो सकता है. ऐसे में बैली फैट दिखने लगता है और व्यक्ति एकाएक मोटा दिखने लगता है.
6. नाखूनों पर लाल सफेद चकत्ते दिखना भी विटामिन सी की कमी का एक साइन है. इससे नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं.
7. बालों का कमजोर होना और गिरना भी विटामिन सी की कमी का एक संकेत है. इसमें बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता और बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं. इससे बाल तेजी से गिरने लगते हैं.
Bartholin Cyst: क्या होते हैं योनी में गांठ (Vaginal Cysts) बनने के लक्षण, कैसे किया जाता है ट्रीट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं