Corona Vaccination Online Registration: कोरोनावायरस की इस जंग में वैक्सीन को सबसे बड़ा सुरक्षा कवच माना जा रहा है. वैक्सीन की पहुंच हर किसी तक हो ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने टीका लेने के नियमों को और आसान बना दिया है. पीआईबी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कोविन प्लेटफॉर्म वॉक-इन के अलावा टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन के कई तरीकों में से एक है. बयान में कहा गया है कि टीकाकरण कवरेज का विस्तार करने के लिए हेल्थ वर्कर्स और आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी बस्तियों में लाभार्थियों को साइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक करते हैं.
बहुत से लोग अभी भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं. यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार काफी कम है. इसलिए टीकाकरण सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति सीधे निकटतम टीकाकरण केंद्र में जाकर साइट पर रजिस्ट्रेशन करा के वैक्सीन ले सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Covaxin से ज्यादा कोविशील्ड बना रही है एंटीबॉडी, एक स्टडी का दावा
इन सभी साधनों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चालू किया गया था. मंत्रालय ने कहा कि 13 जून तक, कोविन (CoWIN) पर रजिस्ट्रेशन 28.36 करोड़ लाभार्थियों में से 16.45 करोड़ (58 प्रतिशत) ऑन-साइट मोड में रजिस्ट्रेशन थे.
भारत ने इस साल 16 जनवरी को कोविड-19 के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया था. स्वास्थ्य मंत्रालय के डैशबोर्ड के अनुसार, देश ने अब तक कोविड-19 टीकों की कुल 25.9 करोड़ खुराक दी है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
Diabetes Diet: गर्मियों में शुगर लेवल बढ़ने की टेंशन के बिना डायबिटीज रोगी खा सकते हैं ये 5 फल
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं खाली पेट चाय पीने की गलती, झेलने पड़ सकते हैं ये 6 नुकसान
एनर्जी, इम्यूनिटी और हार्ट हेल्थ को बढ़ाने के साथ इन 7 लाजवाब फायदों से भरी है मोरिंगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं