Belly fat: फूले हुए पेट को घूरते हुए लोग हमें अक्सर मसहज महसूस कराते हैं. हम हर बार वजन घटाने के बारे में सोचते हैं और अक्सर आलस के चलते कुछ भी कर नहीं पाते. हालांकि अगर कुछ समय तक वेट लॉस रूटीन (Weight Loss Routine) को ईमानदारी से फॉलो किया जाए तो हम अपने सपनों जैसी बॉडी पा सकते हैं. आपको टालमटोल करना बंद करना होगा. वजन कम करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है. चाहे पेट की चर्बी घटानी हो या फुल बॉडी फैट अक्सर सुबह की कुछ आदतें हमारे लिए कमाल कर सकती हैं. हेल्दी मॉर्निंग रूटीन न केवल मेटाबॉलिज्म रेसिंग सेट कर सकता है बल्कि पूरे दिन कैलोरी बर्निंग को भी तेज करता है. अगर आप तेजी से वजन घटाने के उपाय तलाश रहे हैं तो यहां जानिए आपको सुबह किन चीजों को फॉलो करने की जरूरत है.
वजन घटाने के लिए सुबह किए जाने वाले काम | Morning rituals to lose weight
गुनगुना पानी
अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी से करने से पाचन तंत्र साफ होता है. मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है. सुबह सबसे पहले पानी पीने को आयुर्वेद भी सपोर्ट करता है. आप इसमें कुछ सिट्रस फ्लेवर जैसे नींबू या शहद मिलाकर मीठा कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपनी पानी की बोतल लें
अब जब आपने दिन की शुरुआत हाइड्रेटिंग नोट के साथ की है, तो इसे बनाए रखें. दिन भर हाइड्रेटेड रहने से वजन घटाने को बढ़ावा मिलता है. इसके पीछे तर्क ये है कि पीने का पानी हाई कैलोरी ड्रिंक्स के रूप में एक्स्ट्रा कैलोरी खाने और पीने से बचने में मदद करता है.
नाश्ते का समय तय करें
नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर का अधिक सेवन करें, क्योंकि प्रोटीन पचने में समय लेता है और इस तरह आपके शरीर को पेट के हार्मोन - पेप्टाइड को स्रावित करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे आप भरा हुआ महसूस करते हैं.

Photo Credit: Pixabay
अपने साथ स्नैक्स रखें
अब दिन के लिए भी हेल्दी स्नैक पैक करें. आपका शरीर एक मशीन की तरह काम करता है, जिसे हर कुछ घंटों में फ्यूल भरने की जरूरत होती है. कुछ समय निकालें और खाने की इच्छा को शांत करने के लिए किसी अनहेल्दी जगह पर जाने के बजाय कुछ हेल्दी स्नैक्स खाएं.
रात को सोते समय चेहरे पर लगाकर सो जाएं ये चीजें, फेस पर आएगा ऐसा ग्लो पहले कभी नहीं देखा होगा
एक्सरसाइज बहुत जरूरी
सुबह के समय वर्कआउट करना वजन घटाने में आपका सबसे अच्छा सहायक साबित हो सकता है. सुबह व्यायाम करना सबसे अच्छी आदत हो सकती है जिसे आप एक्स्ट्रा वेट कम करने के लिए अपना सकते हैं. सुबह का समय पसीना बहाने के लिए सबसे अच्छा होता है.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं