Wrinkles Home Remedy: हर कोई चाहता है कि वो हमेशा जवां ही बना रहें. लेकिन ऐसा नामुमकिन होता है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आने वाली झुर्रियां, पिगमेंटेशन, फाइन लाइन्स को हम रोक नहीं सकते हैं. इसी के साथ उम्र के बढ़ने पर स्किन ढीली भी पड़ने लग जाती है. इसके लिए जरूरी है कि हम अपनी स्किन केयर का ध्यान रखें. अगर आप अपनी स्किन केयर सही से करते हैं तो आप बढ़ती उम्र के इन लक्षणों को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही होम रेमेडीज जो झाइयों को कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं.
झाइयों को कैसे दूर करें ( How to Get Rid Of Wrinkles)
चेहरे पर झाइयां हमारे पूरे लुक को खराब कर देती हैं. गालों पर आया कालापन दिखने में बेहद अजीब लगता है. कई बार लोग इसे मेकअप से भी छिपाने की कोशिश करते हैं. जबकि आप अपनी स्किन का ध्यान सही से रखते हैं तो इसके असर को कम कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं एक ऐसा कमाल का नुस्खा जो 1 हफ्ते में आपकी काली झाइयों को कम करने में मदद कर सकता है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
यह भी पढ़े: खाने में शामिल कर लें ये चीजें, सालों से चढ़ा चश्मा जाएगा उतर, फिर कभी नहीं लगाना पड़ेगा
नारियल तेल और हल्दी ( Coconut Oil and Turmeric For Wrinkles)

नारियल तेल और हल्दी दोनों ही अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं. हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो स्किन में होने वाले कई तरह की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हो सकते हैं. वहीं नारियल तेल में पाए जाने वाले तत्व भी स्किन के लिए बेहद लाभदायी होते हैं. अगर आपके चेहरे पर भी झाइयां हो गई हैं तो आप एक चम्मच नारियल के तेल में एक चुटकी हल्दी को अच्छे से मिला लें. और रात को सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगा कर छोड़ दें. एक हफ्ते तक हर रोज इस उपाय को करने के बाद आपको खुद ब खुद अंतर नजर आने लग जाएगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं