How To Prevent White Hair: जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आपके बाल सिर के कई हिस्सों में पतले होने लगते हैं या अपने मूल रंग के बजाय सफेद हो जाते हैं. हालांकि सफेद बालों की समस्या लाइफ में कभी भी हो सकती है. यहां तक कि आजकल युवा वयस्कों में भी बालों की समस्याएं देखी जा रही हैं. सफेद बालों के अन्य कारणों में विटामिन बी12 की कमी, तनाव, धूम्रपान और अन्य शामिल हैं. बालों का समय से पहले सफेद होना आपकी पर्सनालिटी को प्रभावित कर सकता है. बालों का समय से पहले सफेद होना: उम्र बढ़ने, तनाव, एंटीऑक्सीडेंट का सेवन, आनुवंशिकी और लाइफस्टाइल को बालों की जल्दी उम्र बढ़ने के कारणों के रूप में जाना जाता है. यहां सफेद बालों से बचने के लिए टिप्स बताए गए हैं.
सफेद बालों से बचने के लिए कारगर उपाय | Effective Ways To Get Rid Of Gray Hair
पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट लें. प्राकृतिक रूप में सब्जी और फलों के रस में पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट होते हैं.
अपने प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं. यह आपके बालों को एक प्राकृतिक चमक और एक अच्छी बनावट देता है.
इन 6 बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मददगार है लौंग, जानें कैसे की जाती है उपयोग
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपने स्कैल्प का ख्याल रखें. अपनी डाइट में गहरे हरे रंग की सब्जियां और नारंगी और पीले फल और सब्जियां शामिल करें.
अपने आहार में अधिक खनिजों को शामिल करें. जिंक आयरन और कॉपर से भरपूर फूड्स लें.
आर्टिफिशियल कलर और प्रीजरवेटिव्स से भरे फूड्स से बचें. वे आपके पाचन तंत्र पर दबाव डालते हैं.
प्रोसेस्ड हेयर डाई से बचें. कुछ प्राकृतिक पौष्टिक हेयर मास्क आजमाएं.
पतली कमर और सुडौल बॉडी का राज; स्ट्रॉन्ग, लीन और फिटर बॉडी पाने के लिए डाइट में करें ये जरूरी बदलाव
अपनी उंगलियों से बालों की मालिश करें. यह स्कैल्प में अच्छा ब्लड सर्कुलेशन बनाने में मदद करता है.
नियमित रूप से व्यायाम करने से बालों के रोम में बेहतर सर्कुलेशन होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं