विज्ञापन

बालों की ग्रोथ के लिए महंगे सीरम नहीं, रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, जानें आसान तरीका

इंस्टाग्राम पर prachiheals_ पेज ने बालों की देखभाल के लिए बैक कॉम्बिंग, हेयर पुलिंग और सर्वांगासन के तीन तरीके बताए हैं. हालांकि, इन एक्सरसाइज से बालों की ग्रोथ बढ़ने के वैज्ञानिक प्रमाण अभी उपलब्ध नहीं हैं.

बालों की ग्रोथ के लिए महंगे सीरम नहीं, रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, जानें आसान तरीका
उंगलियों से हल्के हाथों से करें मसाज
ndtv

आजकल बालों का झड़ना और उनकी धीमी ग्रोथ कई लोगों की परेशानी बन गई है. ऐसे में लोग महंगे हेयर सीरम, तेल और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों की देखभाल के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज भी की जा सकती हैं. इंस्टाग्राम पर prachiheals_ नाम के पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में बालों की जड़ों की देखभाल के लिए तीन तरीके बताए गए हैं. इनमें बैक कॉम्बिंग, हल्के हाथों से बालों को खींचना और सर्वांगासन शामिल हैं. आइए जानते हैं इन तीनों तरीकों को करने का तरीका और इनसे जुड़ी जरूरी बातें.

क्या है बैक कॉम्बिंग

वीडियो में पहला तरीका बैक कॉम्बिंग का बताया गया है. इसके लिए आपको आगे की ओर झुकना है और गर्दन के पीछे यानी बालों की जड़ों से कंघी को आगे की तरफ लाना है. इस प्रक्रिया को करीब 2 से 3 मिनट तक करने की सलाह दी गई है. दावा है कि इससे स्कैल्प को हल्की उत्तेजना मिलती है. हालांकि, कंघी को जोर से न रगड़ें, वरना बाल टूट सकते हैं.

उंगलियों से हल्के हाथों से करें मसाज

बता दें कि दूसरे तरीके में अपनी उंगलियों को बालों के बीच जड़ों के पास ले जाएं. अब बालों को हल्के हाथों से पकड़कर धीरे-धीरे हिलााएं. ध्यान रखें कि बाालों को जोर से न खींचें. ऐसा करने से स्कैल्प को हल्की मसाज मिल सकती है. बालों को खींचने से उनके झड़ने का खतरा भी हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है.

सिर की तरफ ब्लड सर्कुलेशन के लिए योग

वीडियो में तीसरा तरीका सर्वांगासन बताया गया है. यह योग का एक उल्टा आसन है, जिसमें शरीर का वजन कंधों पर रहता है और पैर ऊपर की तरफ होते हैं. वीडियो में बतााया गया है कि इस आासन से सिर की तरफ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. हालांकि, यह साबित नहीं है कि इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है. गर्दन की परेशानी, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में इसे बिना एक्सपर्ट की सलाह के न करें.

क्या इन एक्सरसाइज से सच में बढ़ते हैं बाल

इन तरीकों को बालों की ग्रोथ का पक्का उपाय नहीं माना जा सकता. अभी इस बात के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं कि बैक कॉम्बिंग, हेयर पुलिंग या सर्वांगासन से बाल तेजी से बढ़ते हैं. बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए संतुलित खाानपान, पर्याप्त प्रोटीन, नींद और स्कैल्प की सही देखभाल जरूरी है. अगर अचानक बाल झड़ने लगें, जगह-जगह से बाल गाायब हों या हेयर फॉल लगातार बढ़ रहा हो, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें- DIY Facepack: अरहर दाल से घर पर बनाएं ये फेसपैक, निखरेगा चेहरा, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

ये भी पढ़ें- Kartik Purnima 2026 Mehendi Designs: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगाएं मेहंदी, यहां देखिए मेहंदी के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स

ये भी पढ़ें- 20s, 30s और 40s में कैसे रखें अपनी स्किन का ध्यान? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए अपनी उम्र अनुसार स्किनकेयर रुटीन

ये भी पढ़ें- मेहंदी में क्या मिलाएं कि बालों का रंग गहरा आए? चुकंदर और भृंगराज समेत मिलाएं ये 5 चीजें

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Growth, Hair Growth And Anti-hair Fall Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com