Tea Side Effects: सर्दी का मौसम आते ही चाय की दीवानगी बढ़ जाती है. घर हो, ऑफिस या कोई और जगह चाय की डिमांड बढ़ जाती है. कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो अपना दिन चाय के सहारे ही काट लेते हैं. बार-बार चाय पीना उनकी आदत होती है. कई ऐसे भी होते हैं जो दिनभर में 8 से 10 कप चाय तक पी जाते हैं. क्या आपको पता है कि आपकी यह आदत आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. अगर नहीं तो यहां जाने सर्दी में ज्यादा चाय पीने के साइड इफेक्ट्स.
सर्दी में ज्यादा चाय पीने के नुकसान- Tea Side Effects In Winter:
1. गर्भवती महिलाओं के लिए
गर्भवती महिलाओं को ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए. इससे न सिर्फ उनकी बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर भी असर पड़ता है. चाय के अधिक सेवन से कई कॉम्प्लीकेशंस हो सकते हैं और कुछ गंभीर मामलों में गर्भपात का खतरा भी बढ़ सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Masaba Gupta ने शेयर किया जिम वर्कआउट वीडियो, हेडस्टैंड करते आई नजर Video Inside

2. एनीमिया का खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक दिन में 3 से 4 कप से ज्यादा चाय पीना खतरनाक हो सकता है. इससे पाचन क्रिया खराब हो सकती है. ऐसा होने पर, शरीर में धीरे-धीरे आयरन की कमी होने लगती है और लोग एनीमिया का शिकार हो सकते हैं.
Side Effects of Amla: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, हो सकते हैं ये भारी नुकसान
3. तनाव और एंग्जाइटी
सर्दी के मौसम में ठंड से बचना हो या फिर स्ट्रेस दूर करना हो, लोग तुरंत ही चाय पीना पसंद करते हैं. एक कप चाय में करीब 11 से 61 मिलीग्राम तक की मात्रा में कैफीन होती है. इससे एंग्जाइटी और तनाव की भी समस्या बढ़ सकती है.
4. नींद
ज्यादा मात्रा में चाय पीने की वजह से लोगों की नींद का साइकल भी खराब हो सकता है. इसीलिए, डॉक्टर हमेशा यह सलाह देते हैं कि रात में सोने के वक्त के कुछ देर पहले तक चाय नहीं पीनी चाहिए. चाय पीने से नींद आने में दिक्कतें होने लगती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं