Collagen Protein Diabetes Link: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के वैज्ञानिकों ने हाल ही में डायबिटीज से जुड़ी एक नई खोज की. उन्होंने शरीर में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले प्रोटीन 'कॉलेजन' में एक खास तरह के बदलाव की पहचान की, जो शरीर में डायबिटीज को बढ़ावा दे सकता है. जर्नल ऑफ द अमेरिकन केमिकल सोसाइटी में प्रकाशित रिसर्च में पता चला कि कॉलेजन पैंक्रियास यानी अग्न्याशय में हॉर्मोन्स को तेजी से जमा करता है, जिससे वह ठीक से काम नहीं कर पाता और डायबिटीज बढ़ने का खतरा बना रहता है.
दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा लोगों को डायबिटीज
टाइप 2 डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रभावित करती है. हमारे शरीर में इंसुलिन नाम का एक हार्मोन होता है, जो खून में शुगर का लेवल सही बनाए रखने में मदद करता है. टाइप 2 डायबिटीज में या तो इंसुलिन ठीक से नहीं बन पाता या फिर हमारे शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन को सही से महसूस नहीं कर पातीं. ऐसे में शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने बताया 100 साल जीने का नुस्खा, बस करने होंगे ये काम
ऐमिलिन हार्मोन भी कंट्रोल करता है शुगर लेवल
जब हमारे शरीर में ब्लड शुगर ज्यादा होता है, तो शरीर और ज्यादा इंसुलिन बनाने की कोशिश करता है, ताकि शुगर को कंट्रोल कर सके. लेकिन, इसी के साथ शरीर एक और हार्मोन बनाता है, जिसका नाम है ऐमिलिन. यह भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, खासकर खाना खाने के बाद.
वैज्ञानिकों ने क्या पाया?
वैज्ञानिकों की टीम ने पाया है कि हमारे शरीर में एक प्रोटीन होता है, जिसका नाम है- 'फाइब्रिलर कॉलेजन 1', यह प्रोटीन हमारे शरीर की कोशिकाओं के बाहर होता है. आईआईटी बॉम्बे के बायोसाइंसेज और बायोइंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर शमिक सेन के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने बताया कि जब ऐमिलिन हार्मोन सही तरीके से नहीं बन पाते, तो एक-दूसरे से चिपककर गुच्छे बन जाते हैं, जो हमारे शरीर की कोशिकाओं के लिए खतरनाक हैं.
पैंक्रियास में बढ़ जाता है कॉलेजन प्रोटीन
डायबिटीज में, हमारे पैंक्रियास की जो टिशू होती है, उसमें कॉलेजन-1 नाम का प्रोटीन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जो बीमारी को और बिगाड़ सकता है. जब ऐमिलिन हार्मोन जमा होकर बीटा-कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, तो शरीर की इंसुलिन बनाने की ताकत कम हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं