विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2024

स्कूल में मिलने वाली सजा बनी सुपर ब्रेन योगा, क्या वाकई रोज 1 मिनट करने से बढ़ सकती है दिमाग की ताकत, जानिए

Sit-ups Holding Ears: यह साधारण-सी एक्सरसाइज आपके दिमाग के फंक्शन को बेहतर बना सकती है और आपकी याददाश्त और फोकस को बढ़ाने में मदद करती है.

स्कूल में मिलने वाली सजा बनी सुपर ब्रेन योगा, क्या वाकई रोज 1 मिनट करने से बढ़ सकती है दिमाग की ताकत, जानिए
Sit-ups Holding Ears: उठक-बैठक करने की सजा अमेरिका में ‘सुपर ब्रेन योगा' के नाम से मशहूर.

Super Brain Yoga: क्या आपको लगता है कि आपकी याददाश्त कमजोर हो गई है या फिर चीजें सीखने में ज्यादा समय लग रहा है? अगर हां, तो आपके लिए एक दिलचस्प खबर है. स्कूल में कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने की सजा, जिसे हम बचपन में नापसंद करते थे, अब अमेरिका में ‘सुपर ब्रेन योगा' के नाम से मशहूर हो गई है. इस अभ्यास को रोजाना सिर्फ 1 मिनट करने से ब्रेन पावर तेजी से बढ़ाई जा सकती है. रेकी ग्रैंडमास्टर डॉ. पूरन शर्मा ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया कि यह साधारण-सी एक्सरसाइज आपके दिमाग के फंक्शन को बेहतर बना सकती है और आपकी याददाश्त और फोकस को बढ़ाने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: इस चीज में होता है दूध से 5 गुना ज्यादा कैल्शियम? दूध पीना पसंद नहीं, तो इस बीज को खाना शुरू करें

कैसे करें सुपर ब्रेन योगा? | How To Do Super Brain Yoga?

  • सबसे पहले दाएं हाथ से अपना बायां कान पकड़ें.
  • फिर बाएं हाथ से अपना दायां कान पकड़ें.
  • दोनों कानों को हल्के दबाव के साथ पकड़ें.
  • अब धीरे-धीरे उठक-बैठक करें.
  • इस प्रक्रिया को 1 मिनट तक जारी रखें.

ब्रेन के लिए कैसे फायदेमंद है यह योग?

  • इस योग से ब्रेन के दोनों हिस्से यानी लेफ्ट और राइट ब्रेन में संतुलन आता है.
  • यह न्यूरोलॉजिकल सिग्नल्स को एक्टिवेट करता है, जिससे अलर्टनेस और फोकस बेहतर होते हैं.
  • दिमाग की क्षमता बढ़ती है, जिससे आप चीजों को जल्दी याद कर पाते हैं और तेजी से सीख पाते हैं.

यह भी पढ़ें: दूध के साथ मखाना खाने से मिलते हैं कमाल के स्वास्थ्य लाभ, नस-नस में भर जाएगी ताकत

पॉजिटिव एनर्जी का असर

सुपर ब्रेन योगा न केवल दिमाग की ताकत बढ़ाता है, बल्कि आपकी एनर्जी को भी पॉजिटिव बनाता है. डॉ. पूरन शर्मा का कहना है कि यह माइंड ट्रेनिंग का एक पावरफुल तरीका है, जो न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी फायदेमंद है.

अगर आप अपने ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस आसान और मजेदार एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें. सिर्फ 1 मिनट का यह अभ्यास आपकी ब्रेन पावर को कई गुना बढ़ा सकता है.

देखें वीडियो: क्या हस्तमैथुन करने से कमजोरी आती है? Masturbate करना सही है या गलत, डॉक्टर से समझिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brain Yoga, Super Brain Yoga, Sit-ups Holding Ears, Brain Power Exercises, School Punishment Turned Exercise, Super Brain Yoga Benefits, Brain Exercises For Kids, Does Super Brain Yoga Work, Increase Brain Power Exercises, Sit-ups For Brain Development, Daily 1-minute Brain Exercises, Mind And Body Coordination Exercises, Super Brain Yoga Technique, Memory Improvement Exercises, Punishment And Brain Stimulation, Education And Physical Exercises
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com