Puberty In Boys: लड़कियों की तरह प्यूबर्टी के दौरान लड़कों के शरीर में भी कई तरह के बदलाव होते हैं जो उन्हें धीरे-धीरे एडल्टहुड की तरफ लेकर जाते हैं. लड़कियों और लड़के दोनों की केस में प्यूबर्टी के दौरान माता-पिता की भूमिका काफी अहम हो जाती है. खासतौर पर इस फेज में लड़कों का व्यवहार थोड़ा रूखा हो जाता है और वह छोटी-मोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाते हैं. आगे जाकर यह उनकी पर्सनालिटी का हिस्सा न बनें इसके लिए माता-पिता का गाइडेंस बेहद अहम हो जाता है. लड़कियां अपने मन की बातें मां से शेयर कर लेती हैं लेकिन लड़कों के लिए अपने इमोशन्स शेयर कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है. प्यूबर्टी के लक्षण को पहचानते हुए माता-पिता को इस दौरान अपने बेटे के प्रति सपोर्टिव रवैया अपनाना चाहिए. एनडीटीवी से खास बातचीत के दौरान डॉक्टर निधि झा ने लड़कों में प्यूबर्टी के लक्षणों पर खुलकर बातचीत की है.
लड़कों में कब शुरू होती है प्यूबर्टी? | When Does Puberty Start In Boys?
डॉक्टर निधि झा ने बताया कि आमतौर पर लड़कों में प्यूबर्टी की शुरुआत 9 साल की उम्र से होने लगती है. 13 से 14 साल तक की उम्र में वह ग्रोथ स्पर्ट तक पहुंच जाता है. प्यूबर्टी के दौरान लड़कों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन नाम के मेल हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है. इस वजह से बच्चे में कई तरह के शारीरिक बदलाव देखने को मिलता है. प्यूबर्टी के दौरान लड़कों में होने वाले बदलाव केवल शारीरिक नहीं होते हैं बल्कि साइकोलॉजिकल और हार्मोनल स्तर पर भी चेंजेस देखने को मिलता है. इन बदलावों के दौरान माता-पिता को मार्गदर्शक की भूमिका निभानी चाहिए ताकि आपका बच्चा अपने अंदर हो रहे चेंजेस से घबराए बिना लाइफ के इस स्टेज को अच्छे से पार करे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया यूज करने पर लगा बैन, जानिए मेंटल हेल्थ पर कितना असर डालता है इसका इस्तेमाल
लड़कों में प्यूबर्टी के लक्षण (Signs of Puberty In Boys)
प्यूबर्टी के दौरान लड़कों में एक के बाद एक कई तरह के बदलाव होते हैं जो धीरे-धीरे उन्हें एडल्टहुड की तरफ लेकर जाते हैं. इन बदलावों को पहचान कर माता-पिता अपने लड़के में प्यूबर्टी की शुरूआत को चिह्नित कर सकते हैं.
लिंग का आकार - लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान शारीरिक स्तर पर होने वाले बदलावों में सबसे अहम है पेनिस और स्क्रोटम का साइज बढ़ना.
आवाज में भारीपन - प्यूबर्टी के दौरान साफतौर पर नजर आने वाले लड़कों में होने वाले बदलाव में से एक है आवाज में भारीपन आना. जैसे-जैसे लड़के किशोरावस्था की ओर बढ़ते हैं वैसे-वैसे उनकी आवाज में भारीपन आने लगता है.
फेशियल हेयर - प्यूबर्टी के दौरान लड़कों का फेशियल हेयर भी बढ़ने लगता है. इसके अलावा स्किन ऑयली होने लगता है और फेस पर पिंपल भी निकल सकते हैं.
ग्रोथ - लड़कियों की तरह लड़कों में भी प्यूबर्टी के दौरान ग्रोथ स्पर्ट देखने को मिलता है. यानी लड़कों की हाइट अचानक से बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: भुना हुआ जीरा दूर करेगा पेट के सारे रोग, बढ़ाएगा पाचन शक्ति, पेट करेगा साफ, कब्ज से मिलेगी राहत
प्यूबर्टी क्या है और किस उम्र में शुरू होती है? डॉक्टर से जानिए कुछ अनसुनी बातें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं