- रात में सोया शख्स सुबह उठा तो एक आंख थी गायब.
- रातों-रात आंख को खा गया परजीवी.
- एक गलती की वजह से हुआ ये सब.
सोचिए कि आप रात में सोए और सुबह उठे तो आपको कुछ दिखाई ना दें. सोचकर ही कितना डर लग रहा है ना? आंखे हमारे शरीर के सबसे नाजुक अंगो में से एक होती है. इसलिए इनका विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. एक छोटी सी गलती से आपको किसी भयंकर बीमारी की चपेट में ला सकती है. ऐसा ही हुआ 21 साल के एक लड़के के साथ . काम के बाद थककर ये लड़का रात में गहरी नींद में सो गया और जब वह सुबह उठा तो उसकी एक आंख गायब थी. दरअसल उसकी आंख को एक कीड़े ने खा लिया था (Flesh- Eating Parasite). यह मामला अमेरिका ( America) के फ्लोरिडा का है. जहां 21 साल के युवक Michael Krumholz रात में (A man lost vision in one eye due to a rare flesh-eating parasite ) लेंस लगाकर सो गया और सुबह जब वह उठा तो उसे पता लगा कि उसकी एक आंख गायब है.
कीड़े ने खाली आंख ( Flesh- Eating Parasite):
खबरों के मुताबिक माइक 7 सालों से कॉन्टैक्ट लेंस लगा रहा था. एक दिन वो काम से थक गया और बिना लेंस निकाले ही सो गया. कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद उसे रात में निकालकर ही सोना चाहिए, मगर काम की थकान में वो ऐसा करना भूल गया. जिसके चलते अकान्थमोबिया केराइटिस नाम के परजीवी ने उसकी आंख को खा लिया. अकान्थमोबिया केराइटिस एक मांसाहीर पैरासाइट है जिसकी वजह से आंखो की रोशनी चली जाती है. ऐसा ही हुआ माइक के साथ भी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुबह जब माइक उठा तो उसकी आंख में भयंकर दर्द हुआ. जब वह डॉक्टर्स के पास पहुंचा तो उसको पता लगा कि उसकी आँख को पैरासाइट ने खा लिया है. डॉक्टर ने इसका कारण भी बताया है. डॉक्टर ने बताया कि जब आप लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं और उसे लगाकर सो जाते हैं तब ऐसा होता है. हालांकि यह बहुत ही रेयर घटना है, लेकिन माइक इसका शिकार हो गए.
11 साल के लड़के के टखने में लगी चोट बनी मौत का कारण, मांस खाने वाले बैक्टीरिया का हुआ था शिकार
कॉनटैक्ट लेंस लगाते समय ना करें ये गलतियां ( Contact Lense Precautions):
कई बार लोग चश्मा लगाने से बचने के लिए कॉन्टैक्स लेंस का उपयोग करते हैं, लेकिन उनको कई बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. जैसे-
- लेंस को लगाकर कभी सोना नही है, उसे सोने से पहले निकाल दें.
- नहाते वक्त भी लेंस को नहीं लगाना चाहिए.
- कई बार लोगों को लेंस लगाने के बाद आंखो में लालिमा जैसी परेशानी होती है, इस अवस्था में लेंस लगाने से बचें.
- इसके अलावा आपको अपनी आंखों की देखभाल करने के लिए क्या करना चाहिए जानने के लिए यहां क्लिक करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं