विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

पुरुषों में इनफर्टिलिटी दूर करने के लिए नई स्टडी ने जगाई उम्मीद, बैज्ञानिकों ने क्या पाया? जानिए

Male Infertility: लिमरिक विश्वविद्यालय (यूएल) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस विषय पर बडे शोध किया है, जो बांझपन को दूर करने में नई उम्मीद जगा सकता है.

पुरुषों में इनफर्टिलिटी दूर करने के लिए नई स्टडी ने जगाई उम्मीद, बैज्ञानिकों ने क्या पाया? जानिए
Male Infertility: यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है.

आज के दौर में न सिर्फ महिलाओं में बल्कि पुरुष में भी इनफर्टिलिटी के बहुत सारे मामले देखने को मिल रहे हैं. यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है. लाइफस्टाइल, प्रदूषण, खानपान और जेनेटिक फैक्टर्स के कारण पुरुषों में प्रजनन क्षमता प्रभावित हो रही है. लेकिन, हाल ही में लिमरिक विश्वविद्यालय (यूएल) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस विषय पर बडे शोध किया है, जो बांझपन को दूर करने में नई उम्मीद जगा सकता है. इसके लिए बैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में बनाए गए टेस्टिकुलर टिश्यू से मानव शुक्राणु उत्पादन का एक तरीका खोज लिया है.

यह भी पढ़ें: पेट की गैस का रामबाण घरेलू उपाय, अब नहीं फूलेगा आपका पेट, खाना पचने लगेगा जल्दी

शोध में क्या पता चला?

लिमरिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया कि पुरुषों की प्रजनन क्षमता को सुधारने में विशेष प्रोटीन और हार्मोन की भूमिका अहम होती है. शोध में प्रमुख निष्कर्ष निकाले गए: विशेष हार्मोन और अणु शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे पुरुष बांझपन की समस्या बढ़ सकती है. पोषण से भरपूर आहार और सही लाइफस्टाइल अपनाने से शुक्राणु उत्पादन में सुधार देखा गया.

इस खोज का संभावित प्रभाव

यह शोध आगे चलकर नई दवाओं और उपचार विधियों को इजाद करने में सहायक हो सकता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर इस शोध को आगे बढ़ाया जाए तो पुरुष बांझपन का स्थायी समाधान मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: गर्दन पर जमा मैल और कालापन चुटकियों में हो जाएगा साफ, बस इस 2 रुपये वाले घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें कमाल

पुरुष बांझपन को दूर करने के उपाय (Ways To Overcome Male Infertility)

सही खानपान: एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर डाइट से शुक्राणु की क्वालिटी में सुधार होता है.
नियमित व्यायाम: फिटनेस बनाए रखने से हार्मोन बैलेंस रहता है और प्रजनन क्षमता बढ़ती है.
धूम्रपान व शराब से बचें: ये आदतें शुक्राणु की संख्या और गतिशीलता को प्रभावित कर सकती हैं.
तनाव कम करें: मानसिक तनाव से हार्मोन असंतुलन पैदा हो सकता है, जो प्रजनन स्वास्थ्य पर असर डालता है.

लिमरिक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पुरुष बांझपन के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है. यह शोध आगे चलकर कई नए मेडिकल थेरेपीज और बेहतर लाइफस्टाइल ऑप्शन्स का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. अगर इस विषय पर और गहराई से अध्ययन किया जाए, तो बांझपन की समस्या को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Male Infertility, New Study On Male Infertility, Scientific Breakthrough In Overcoming Infertility In Men, Research On Male Reproductive Health, How Science Is Helping Men Overcome Infertility, Male Infertility Causes, New Treatment Options For Male Infertility, Experts Reveal Findings On Male Fertility Issues, Hope For Infertile Men: What Scientists Discovered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com