विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

गर्दन पर जमा मैल और कालापन चुटकियों में हो जाएगा साफ, बस इस 2 रुपये वाले घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें कमाल

Gardan Ka Mail Kaise Hataye: गर्दन का कालापन हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे कारगर हैं. बस आपको पता होना चाहिए कि उन्हें कैसे इस्तेमाल करना है. यहां जानिए एक नींबू के नुस्खे से गर्दन को चुटकियों में कैसे चमकदार बना सकते हैं.

गर्दन पर जमा मैल और कालापन चुटकियों में हो जाएगा साफ, बस इस 2 रुपये वाले घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें कमाल
Gardan Ka Mail Kaise Hataye: ये घरेलू नुस्खा काली गर्दन को चुटकियों में साफ कर सकता है.

Gardan Ka Mail Kaise Hataye: गर्दन पर जमने वाली मैल और कालापन कई लोगों के लिए चिंता का कारण हो सकता है. बहुत से लोगों की गर्दन पर मैल जम जाता है, जिसे हटाने के लिए तमाम प्रयास करते हैं, लेकिन कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल पाता है. आमतौर पर यह पसीना, धूल-मिट्टी, सही स्किन केयर की कमी और डेड स्किन सेल्स के जमने के कारण होता है. इसे हटाने के लिए कई लोग अलग-अलग उपाय आजमाते हैं, लेकिन कुछ खास रिजल्ट नहीं मिलता. अगर आप तेजी से और प्राकृतिक तरीके से गर्दन का कालापन हटाना चाहते हैं, तो आज हम एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जो काली गर्दन को चुटकियों में साफ कर सकता है, जिसे कैलाश योगा स्टूडियो ऋिषिकेश के इंटाग्राम पर बताया गया है. ये नुस्खा आपके लिए भी काम कर सकता है.

यह भी पढ़ें: पेट की गैस का रामबाण घरेलू उपाय, अब नहीं फूलेगा आपका पेट, खाना पचने लगेगा जल्दी

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

आधा कटा नींबू लें और उसके ऊपर हल्दी, कॉफी पाउडर, कुछ बूंद नारियल तेल और थोड़ा सा कोई भी शैम्पू डालें. अब इस नींबू को अपनी गर्दन पर हल्के हाथों से स्क्रब करें, जैसा कि नीचे वीडियो में बताया गया है. 2-3 मिनट तक इसे गर्दन पर हल्के हाथों से रगड़ें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. रोजाना या हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें ताकि त्वचा साफ और चमकदार बनी रहे.

यहां देखिए वीडियो:

कैसे काम करता है यह उपाय?

इस नुस्खे में नींबू, हल्दी, कॉफी पाउडर, नारियल तेल और शैम्पू का मिश्रण शामिल है. हर सामग्री की अपनी अलग विशेषता होती है:

नींबू – इसमें सिट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा की गहराई से सफाई कर डेड स्किन हटाने में मदद करता है.
हल्दी – यह एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है.
कॉफी पाउडर – यह स्क्रबिंग एजेंट के रूप में काम करता है और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है.
नारियल तेल – त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है, जिससे गर्दन मुलायम और हाइड्रेटेड बनी रहती है.
शैम्पू – यह त्वचा की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में सहायक होता है.

यह भी पढ़ें: रात को सोने से पहले हल्दी, दूध और तुलसी का इस तरह से करें इस्तेमाल, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

गर्दन की सफाई के लिए अन्य टिप्स

  • रोजाना गर्दन को साफ करें और मॉइश्चराइज़र लगाएं.
  • ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
  • भरपूर पानी पिएं, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड और स्वस्थ रहे.

अगर आप गर्दन की सफाई कर उसे चमकदार बनाना चाहते हैं, तो यह घरेलू नुस्खा तेजी से काम करेगा. इसके प्राकृतिक तत्व त्वचा को सुरक्षित तरीके से साफ कर सकते हैं, जिससे आप मुलायम और निखरी त्वचा पा सकते हैं.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardan Ka Mail Kaise Hataye, Black Neck Home Remedy, How To Remove Neck Darkness Naturally, Gardan Saaf Karne Ke Liye Gharelu Upay, Gardan Kaise Saaf Karen, Kali Gardan Kaise Saaf Karen, How To Remove Neck Darkness, Gardan Ka Kalapan Kaise Hataye, Lemon & Haldi For Neck Whitening, Best DIY Remedies For Dark Neck, Coconut Oil & Coffee For Neck Cleansing, Effective Ayurvedic Solutions For Black Neck, Neck Whitening Tips Using Home Ingredients, How To Get Rid Of Neck Pigmentation, Shampoo & Scrub For Neck Brightening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com