लगातार बदल रही लाइफस्टाइल (Lifestyle) की वजह से हमारी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है. कोरोना महामारी के बाद मानसिक समस्याएं ज्यादा गंभीर हुई हैं. कई मामले तो ऐसे आए हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां भी मानसिक समस्याओं से बढ़ी हैं. हमारी कई आदतें इसके लिए जिम्मेदार हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर समय रहते, इन आदतों को नहीं बदला गया तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं वो कौन सी आदतें हैं, जो हमें मानसिक रूप से बीमार बना रही हैं.
लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम-
1. खानपान से रखें खुद का ख्याल
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आपको शारीरिक और मानसिक रुप से पूरी तरह फिट रहना है तो खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. हमारे हेल्थ पर इनका काफी इफेक्ट पड़ता है. जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से अवॉयड करना चाहिए. यह हमारी मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. इसलिए जंक फूड की बजाय अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिनमें फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. साबुत अनाज वाली चीजों को भी अपने खानपान का हिस्सा बनाना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. भरपूर नींद से दिमाग को आराम
एक स्टडी में पाया गया है कि ऐसे लोग जिनकी रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है. वे कई तरह की मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं. चिंता और तनाव मानसिक रुप से काफी खतरनाक हैं. इसलिए बॉडी को मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद की जरुरत होती है. इससे दिमाग को आराम मिलता है. नींद की समस्या से आपका मूड, एनर्जी लेवल और काम करने की क्षमता प्रभावित होती है. कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए.
3. लोगों से मिलें, ताजी हवा में सांस लें
कोरोना महामारी के बाद से ही लोगों ने खुद को अलग रखना शुरू कर दिया है, यह सेहत के लिए ठीक नहीं है. उस दौर में वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल आइसोलेशन की आवश्यकता थी लेकिन, अब इसकी जरूरत नहीं है. इसलिए अगर आप ऐसी आदत में हैं तो तुरंत उसे छोड़ दें. घर से बाहर निकलें, ताजी हवा में सांस लें और लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं. एक रिसर्च में पाया गया है कि अगर किसी को ताजी हवा, सूरज की रोशनी मिलती है तो उसका दिमाग एक्टिव रहता है. घर से अंदर खुद को कैद करना मानसिक रूप से कई तरह के जोखिम को बढ़ा सकता है.
4. मोबाइल-लैपटॉप पर कम समय बिताएं
अगर आप मोबाइल और लैपटॉप पर घंटों-घंटों समय बिता रहे हैं तो आपकी ये आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है. स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने वालों में चिंता और ब्रेन फॉग जैसी समस्याओं के साथ निगेटिविटी आने लगती है. इसलिए सोशल मीडिया से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाकर रखनी चाहिए. नकारात्मक कंटेंटे से भी खुद को दूर रखने की कोशिश करनी चाहिए
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं