Signs You're in a Toxic Relationship: एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी है, रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा और रिस्पेक्ट भी हो, लेकिन हर रिश्ता हमेशा स्वस्थ हो, ऐसा ज़रूरी नहीं है. कई बार रिश्ता ऐसे रूप में बदल जाता है, जिसमें हम खुद को थका हुआ, परेशान या मानसिक रूप से कमजोर महसूस करने लगते हैं. हम सोचते रहते हैं कि “शायद गलती मेरी है”, “शायद सब ठीक हो जाएगा”, या “प्यार में इतना तो चलता है,” लेकिन सच यह है कि हर रिश्ता जो आपकी शांति छीन ले, आपकी आत्म-सम्मान पर असर डाले और आपको खुद से दूर कर दे, वह स्वस्थ नहीं होता. आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आप पता कर सकते हैं कही आप टॉक्सिक रिलेशनशिप में तो नहीं हैं.

कैसे पहचानें कि रिश्ता टॉक्सिक है?
थका हुआ फील करना: एक हेल्दी रिलेशनशिप आपको खुश रखता है, लेकिन अगर आप किसी के साथ होने के बाद भी मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह एक बड़ा संकेत है. आपको हर समय सतर्क रहना पड़ता हो कि कब वह नाराज़ हो जाए, या क्या बोलने से झगड़ा हो जाए, तो समझ जाएं यह रिश्ता आपको इमोशनली ड्रेन्ड कर रहा है.
ब्लेम गेम: ब्लेम गेम टॉक्सिक रिश्ते की सबसे आम निशानी है. चाहें किसी भी गलती हो, लेकिन हर लड़ाई में जब आपको गलत माना जाए, आपका पार्टनर अपनी गलती को न माने और हर बात पर आपको गिल्टी फील करवाया जा रहा हो, तो समझ लें आप एक टॉक्सिक रिश्ते में हैं.

कंट्रोल करने की आदत: एक हेल्दी रिश्ते में आजादी होती है, लेकिन जब चीजें टॉक्सिक हो जाए, तो हर चीज पर सवाल उठने लगते हैं, जैसे किसी से बात नहीं करनी, क्या पहना है, कहा जा रहे हो या सोशल मीडिया पर ये पोस्ट करें और ये न करें. अगर आपका पार्टनर हर कदम पर आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है, तो यह सामान्य व्यवहार नहीं है.
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी फेंक देते हैं खाली नेल पॉलिश की शीशी, 3 तरीकों से इस्तेमाल कर घर को बनाएं सुपर अट्रैक्टिव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं