विज्ञापन

कपूर के फायदे: सर्दी-जुकाम से लेकर स्किन तक, क्यों है हर घर में जरूरी

Kapur Benefits: औषधीय रूप से भी कपूर बहुत उपयोगी माना जाता है, इसमें प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. सर्दी-जुकाम या सांस से जुड़ी समस्याओं में भी इसका उपयोग किया जाता है.

कपूर के फायदे: सर्दी-जुकाम से लेकर स्किन तक, क्यों है हर घर में जरूरी
कपूर के फायदे और उपयोग

Kapur Benefits: कपूर एक बहुत ही सुगंधित और सफेद रंग का क्रिस्टल जैसा पदार्थ होता है, जिसकी तेज खुशबू हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. यह मुख्य रूप से कपूर के पेड़ से प्राप्त किया जाता है. भारत में कपूर का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से होता आ रहा है. पूजा-पाठ से लेकर घरेलू उपायों तक में इसका उपयोग किया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पूजा-पाठ में कपूर का महत्व

कपूर की तेज और साफ-सुथरी खुशबू होती है. यही वजह है कि भारतीय घरों और धार्मिक स्थलों में कपूर का उपयोग बहुत आम है. इसे मंदिरों में आरती और पूजा के दौरान जलाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है.

सर्दी-जुकाम में कैसे फायदेमंद है कपूर?

औषधीय रूप से भी कपूर बहुत उपयोगी माना जाता है, इसमें प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. सर्दी-जुकाम या सांस से जुड़ी समस्याओं में भी इसका उपयोग किया जाता है. अक्सर लोग कपूर को तेल में मिलाकर छाती पर मालिश करते हैं, जिससे बंद नाक और जुकाम में राहत मिलती है, इसकी तेज गंध सांस की नली को साफ करने में मदद करती है.

स्किन के लिए कपूर के फायदे

त्वचा संबंधी समस्याओं में भी कपूर का उपयोग किया जाता है. हल्की खुजली, फंगल इंफेक्शन या त्वचा की जलन में कपूर युक्त तेल या मलहम आराम देता है. हालांकि इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए क्योंकि यह बहुत तेज पदार्थ होता है और सीधे त्वचा पर अधिक मात्रा में लगाने से जलन भी हो सकती है.

प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में कपूर

कपूर का एक और महत्वपूर्ण उपयोग प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में होता है. पुराने समय में लोग इसे कपड़ों और अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए इसे रखते थे. इसकी गंध कीड़े-मकोड़ों को दूर रखती है, इसलिए यह आज भी घरेलू उपायों में इस्तेमाल किया जाता है.

इसके अलावा, कपूर का उपयोग अरोमाथेरेपी में भी किया जाता है. इसकी खुशबू मानसिक तनाव को कम करने और मन को शांत करने में मदद करती है. कई लोग इसे ध्यान और योग के समय भी उपयोग करते हैं ताकि वातावरण शांत और सकारात्मक बना रहे.

इसे भी पढ़ें सादे अंगूर खा-खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये मसाला अंगूर रेसिपी

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com