Viral Masala Grapes: गर्मियों का मौसम आ चुका है अब फ्रूट सलाद में अंगूर तो दिखेंगे ही दिखेंगे. आमतौर पर इंसान बाजार जाता है, अंगूर खरीदकर कर लता है और फिर उसे धोता है और फिर खा लेता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इन्हें खाने का एक और तरीका है. जी हां, अगर आप नोरमल तरह से अंगूर खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें. अगर आप इन में कुछ मसाला मिलाकर खाते हैं, तो स्वाद दोगुना और मजेदार हो जाता है. इसे 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. गर्मियों के लिए यह एक हेल्दी, झटपट और ताजगी देने वाला स्नैक है.

मसाला अंगूर कैसे बनाएं?
सामग्री:
- काले या हरे अंगूर
- 1 नींबू का रस
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- 1/4 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 1/4 चम्मच काला नमक
- 1/4 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच गुड़ पाउडर
- 1/4 चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 चम्मच अमचूर पाउडर
बनाने की विधि:
- सबसे पहले अंगूरों को पानी और नमक वाले पानी में धोकर साफ कर लें ताकि धूल-मिट्टी पूरी तरह निकल जाए.
- एक कटोरी में चाट मसाला, काला नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें.
- अब साफ किए हुए अंगूर बाउल में डालें और हल्के हाथों से टॉस करें ताकि मसाले हर अंगूर पर अच्छे से लग जाएं.
- नींबू का रस डालते ही मसालों का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
- अगर आपको हल्की मिठास पसंद है तो 1 चम्मच शहद मिलाकर टॉस कार सकते हैं.
- अगर ठंडा खाना पसंद है तो इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
इसे भी पढ़ें: LPG Gas: रसोई की ये छोटी गलतियां बढ़ा सकती हैं आपका LPG बिल, ये रही गैस बचाने की निंजा टेक्निक
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं