Mango Allergy Treatment At Home: गर्मियों का मजा कच्चे आमों के बिना अधूरा है. खट्टी कैरी पर हल्का नमक और मिर्च लगाकर खाने की बात ही अलग है. वहीं, गर्मी में ठंडा-ठंडा आम पन्ना पीने को मिल जाए तो बस क्या कहने. चटनी हो या अचार कच्चा आम इस्तेमाल होता है, लेकिन कुछ लोगों को कच्चा आम खाने या छीलने पर होंठों में खुजली, चेहरे पर लाल दाने, सूजन या फफोले जैसे रैश हो जाते हैं. डॉक्टर का मानना है कि इस समस्या की वजह आम का गूदा नहीं, बल्कि आम का छिलका, डंठल के पास का रस और चिपचिपा पदार्थ हो सकता है क्योंकि इनमें ऐसे रसायन होते हैं जो पॉइज़न आइवी वाले एलर्जेन जैसे होते हैं, इसी वजह से कई लोगों को एलर्जिक कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस हो जाती है.

कच्चा आम खाने से रैश क्यों हो जाते हैं?
कच्चे आम के छिलके और उसके रस में मंगोल नाम का एक रसायन पाया जाता है, जो एलर्जी कर सकता है. यह एलर्जी कई बार तुरंत नहीं, बल्कि कुछ घंटों बाद दिखती है. बता दें, यह रसायन उरुशियोल जैसा होता है, वही जो पॉइज़न आइवी में पाया जाता है. इसलिए जिन लोगों को पॉइज़न आइवी से एलर्जी होती है, उन्हें आम के छिलके से भी रिएक्शन हो सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कच्चे आम में एलर्जी ज्यादातर इन जगहों पर होती है,
- आम के छिलके में
- डंठल (स्टेम) के पास
- आम काटते समय निकलने वाले चिपचिपे रस में
रैश कैसा दिखता है?
रैश कुछ घंटों में या 48 घंटे तक बाद में नजर आ सकता है,
- होंठों या मुंह के आसपास लाल, खुजली वाला रैश
- होंठ या आंखों में सूजन
- स्किन में जलन
- छोटे दाने
- आम काटने के बाद उंगलियों या हाथों पर रैश
- स्किन का सूखना या पपड़ी बनना
किन लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है?
- जिनकी स्किन संवेदनशील हो
- जिन्हें पहले पॉइज़न आइवी से एलर्जी हो
- जिन्हें काजू या पिस्ता से एलर्जी हो
- जो लोग बार-बार कच्चे आम काटते हो
- जो छिलके सहित आम खाते हो
रैश हो जाए तो क्या करें?
- प्रभावित जगह को पानी और हल्के साबुन से धोएं
- ठंडी पट्टी लगाएं
- बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइज़र लगाएं
- खुजलाएं नहीं
- जरूरत पड़े तो एंटीहिस्टामिन लें
- डॉक्टर द्वारा दी गई क्रीम लगाएं
इसे भी पढ़ें: आप भी फेंक देते हैं घर पर रखी एक्सपायर्ड क्रीम, अब न करें ऐसी गलती, इस तरह करें इस्तेमाल तो चमक जाएगा घर का हर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं