Use of Expired Beauty Products: कई बार क्रीम रखे-रखे ही एक्सपायर्ड हो जाती हैं और हम उन्हें उठा कर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन क्रीम्स को भी इस्तेमाल किया जा सकता है. भले ही एक्सपायर्ड क्रीम स्किन के लिए सही न हो, लेकिन शिया बटर, ग्लिसरीन, मिनरल ऑयल या लैनोलिन जैसे तत्वों की वजह से इसमें नमी बनाए रखने के गुण बने रहते हैं. ये गुण इसे घर की अलग-अलग चीजों को चिकना करने, चमकाने और उनकी देखभाल करने के लिए बेहतरीन बनाते हैं.
Expired beauty products use: तो अगर आपके घर में रखा क्रीम या लोशन भी एक्सपायर हो चुके हैं और अब आप उन्हें इस्तेमाल नहीं करते तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है, आप उन्हें इस तरह यूज कर सकते हैं.
एक्सपायर्ड क्रीम चेहरे पर लगाना नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन घर के छोटे कामों में ये अब भी काम की चीज बन सकती है.

क्या एक्सपायर क्रीम चेहरे पर लगाना खतरे भरा हो सकता है?
क्या एक्सपायर क्रीम safe है?
एक्सपायर्ड क्रीम का इस्तेमाल चेहरे या स्किन पर करना सुरक्षित नहीं माना जाता. एक्सपायरी के बाद इसमें मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट्स कमजोर हो जाते हैं और प्रोडक्ट अपनी प्रभावशीलता खो देता है. इसके अलावा समय के साथ इसमें बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है.
एक्सपायर्ड क्रीम के साइड इफेक्ट
- स्किन पर irritation और redness हो सकती है.
- एलर्जी या खुजली की समस्या हो सकती है.
- pimples या breakout बढ़ सकते हैं.
- बैक्टीरिया के कारण skin infection का खतरा रहता है.
- कई बार burning sensation या सूजन भी हो सकती है.
खासकर sensitive skin वालों के लिए यह ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है
एक्सपायर्ड क्रीम का इस्तेमाल कहां करें?
अगर क्रीम एक्सपायर हो चुकी है तो इसे स्किन पर लगाने से बचें, लेकिन घर के कुछ कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है:
- लेदर बैग, जूते या बेल्ट को साफ और शाइन करने में
- लकड़ी के फर्नीचर को पॉलिश करने में
- जिप या दरवाजे के कब्जे को स्मूद करने में
- स्टील या नल की सफाई और चमक के लिए
- मेटल चीजों को जंग से बचाने के लिए
एक्सपायर्ड क्रीम का ऐसे करें इस्तेमाल | Here's How to Use Expired Cream
लेदर प्रोडक्ट्स की देखभाल
थोड़ी सी एक्सपायर्ड हैंड क्रीम एक मुलायम कपड़े पर लगाकर चमड़े की चीजों पर रगड़ें. यह नमी लौटाता है. बैग, जूतों या बेल्ट को फटने से बचाता है और हल्की सी चमक लाता है. बूट, वॉलेट या पुराने फर्नीचर के लिए यह बहुत अच्छा है.
फर्नीचर पॉलिश
बराबर मात्रा में एक्सपायर्ड हैंड क्रीम और सफेद सिरका (या नींबू का रस) मिलाकर लकड़ी के लिए एक नेचुरल पॉलिश तैयार कर सकते हैं. इसे एक माइक्रोफाइबर कपड़े से गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं, फिर सूखे कपड़े से पोंछकर चमकाएं. तेल लकड़ी को पोषण देता है, जबकि एसिड गंदगी को हटाता है.
अटकी हुई जिप और कब्जों के लिए लुब्रिकेंट
थोड़ी सी क्रीम जैकेट या सूटकेस की अटकी हुई जिप को आसानी से खोलने में मदद करती है. इसी तरह, दरवाजों के चरचराते कब्जों या दराजों की स्लाइड पर भी इसे थोड़ी मात्रा में लगाएं. यह हल्की ग्रीस की तरह काम करता है और धूल भी नहीं जमने देता.
जंग लगने से बचाए
मेटल के औजरों को साफ करने के बाद, उन पर हल्की सी क्रीम की परत चढ़ा दें ताकि नमी अंदर न जा सके. इससे ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और रिंच, कैंची या बागवानी के औजार रखते समय उन पर जंग नहीं लगता.
स्टेनलेस स्टील को चमकाएं
एक बिना रोएं वाले कपड़े पर हल्की सी क्रीम लेकर स्टेनलेस स्टील नल या स्टोव टॉप को रगड़कर चमकाएं. आप फ्रिज को भी इससे साफ कर सकते हैं. यह पानी के दाग हटाता है और एक ऐसी सुरक्षात्मक परत बनाता है जिस पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते.
इसे भी पढ़ें: गर्मी में AC को ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? वायरल वीडियो में शख्स ने किया दावा, ऐसा किया तो नहीं लगेगी AC में आग
FAQS
Q1. क्या एक्सपायर क्रीम चेहरे पर लगा सकते हैं?
नहीं, इससे स्किन में जलन या एलर्जी हो सकती है.
Q2. एक्सपायर क्रीम का क्या करें?
इसे leather, furniture polish, zip lubricate करने में इस्तेमाल किया जा सकता है.
Q3. एक्सपायर क्रीम से नुकसान क्या हैं?
इससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या infection हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं